Breaking Ticker

अपने-अपने घर में दीपक जलाकर मनाएं बाबा साहब का जन्मदिन: धनीराम जाटव

शिवपुरी। बसपा जिलाध्यक्ष धनीराम जाटव ने बताया कि देशभर में लॉकडाउन है और जिले में धारा 144 लागू है इसलिए विगत वर्षों की तरह हम संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बडेकर का जन्मदिन नहीं मना सकते है। लॉकडाउन का पालन करते हुए सभी अपने-अपने घरों पर रहकर ही बाबा साहब को याद करें। श्री जाटव ने सभी अपील करते हुए कहा कि 14 अप्रैल के दिन रात्रि शाम को 7.30 बजे अपने अपने घर और मकान की छतों पर 50-50 दीपक जलाकर बाबा साहब का जन्मदिन मनाएंगे। इस तरह का जन्मदिन मनाने से एक हमारी पार्टी की नई पहचान रोशनी के रूप में बनेगी और पूरे जिले में उजाला हो जाएगा। उदाहरण के तौर पर बहुजन समाज पार्टी के नारे के रूप में बहुजन समाज पार्टी आएगी, नई रोशनी लाएगी का नारा लगाएं। क्योंकि हमें शासन प्रशासन का कानून का पालन करना है इसलिए आप शांति बनाए रखें समय-समय पर शासन प्रशासन कानून का पालन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit