केदार सिंह गोलिया शिवपुरी। राजमाता विजयाराजे सिंन्धिया सेंटर फॉर डवलपमेन्ट ट्रस्ट द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लगातार शिवपुरी की निर्धन बस्तियों में जरूरतमंदों को कार्यकर्ताओ के माध्यम से राशन वितरित किया जा रहा है। सिंन्धिया जनसम्पर्क कार्यालय अनाज मंडी से राशन वितरण किया गया एवं लालमाटी, बडोदी, झांसी तिराहा, नबाब साहब रोड लोहपीटे व निर्धन बस्तियों में जाकर राशन मुहिया कराया गया। चेयरपर्सन यशोधराराजे सिंन्धिया ने प्रशासन को भी निर्धन जरूरतमंद व्यक्तियों को ट्रस्ट के माध्यम से मदद देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा हम प्रतिबद्ध है हर घर मे चूल्हा जले,कोई भी भूखा नही रहे। ट्रस्ट एवं प्रशासन मिलकर हरसंभव मदद करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि में बराबर प्रशासन के संपर्क में हूंँ जनता के स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जरूरतों का सामान राशन की उपलब्धता में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी। जिला अस्पताल में मरीजों के बेहतर इलाज और कोरोना से निपटने की तैयारियों को लेकर सरकार निश्चिन्त है। हर स्थिति से निपटने के लिए तैय्यार है। आपसे अपील है। बस अपने घरों में रहे बहुत ज्यादा जरूरी हो तब ही बाहर निकलें। आज सिंन्धिया जनसम्पर्क कार्यालय के सचिव राजेन्द्र शिवहरे, कप्तान यादव, भानु दुबे, विपुल जेमनी, डॉ रश्मि गुप्ता आदि ने बस्तियों में जरूरतमंदों को राशन पहुचाने की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







