Breaking Ticker

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में शहर के बायपास से शुरू हुआ हैवी ट्रैफिक

एबी रोड पर संचालित स्कूलों में बच्चों के दो पहिया वाहन पर रोक
केदार सिंह गोलिया शिवपुरी। आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शिवपुरी के शहरी बायपास से हैवी ट्रैफिक गुजरने की शुरूआत रविवार कर दी गई है। हजारों ट्रक इस मार्ग से गुजरेंगे। ऐसे में शहर की सीमा पर हैवी ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है इसके लिए जिला प्रशासन ने काफी होमवर्क किया है। रविवार को इस हैवी ट्रैफिक की शुरूआत के मौके पर एसडीएम अतेंद्र गुर्जर, एडिशनल एसपी गजेंद्र कंवर, एसडीओपी शिवसिंह भदौरिया, कोतवाली टीआई बादाम सिंह यादव, टै्रफिक प्रभारी रणवीर सिंह सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। रविवार से शुरू हैवी ट्रैफिक इस निर्धारित मार्ग से तीन महीनों के लिए निकलेगा। 
ग्वालियर से आने वाला ट्रैफिक सबसे पहले ग्वालियर बायपास पर आएगा। जहां से सीधे हाथ पर टर्न लेने के बाद बायपास होता हुआ पोहरी चौराहे पहुंचेगा। यहां से मनियर, फतेहपुर चौराहे से निकलते हुए गुना बायपास पहुंचेगा। इसके बाद पुराने एबी रोड से ट्रैफिक गुना की ओर निकल जाएगा। ठीक इसी तरह गुना से आने वाला ट्रैफिक गुना बायपास से होते हुए उसी ट्रेक को फोलो कर ग्वालियर बायपास आएगा। ग्वालियर वायपास, पोहरी चौराहा व गुना वायपास को अतिक्रमण विरोधी मुहिम के तहत चौड़ा किया गया है इसके अलावा पूरे वायपास सड़क के दोनों ओर से अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया था जिससे काफी राहत मिलेगी। एसडीएम अतेन्द्रसिंह गुर्जर और नपा सीएमओ केके पटैरिया की टीम ने यातायात प्रभारी रणवीर यादव की देखरेख में संयुक्त अभियान चलाया था। 
यहां बता दें कि हाइवे के किनारे पर संचालित होने वाले स्कूलों को यातायात महकमे ने शुक्रवार को चेतावनी पत्र थमा दिए हैं, जिसमें साफ हिदायत दी गई है कि स्कूल में आने वाले बच्चों को दो पहिया वाहन से न बुलाएं। इस पत्र के मिलने के बाद यदि स्कूली बच्चे दो पहिया वाहन पर सवार होकर स्कूल आए तो जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी और उन छात्र छात्राओं के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। जो दो पहिया वाहन पर सवार होकर स्कूल आएंगे। हालांकि राहत भरी बात यह है कि कोरोना के फेर में अस्थाई तौर पर स्कूलों में अवकाश रहेगा, लेकिन जब भी स्कूल संचालित होंगे तब यह नियम लागू रहेगा।

यह रखें सावधानी
यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने शहरवासियों से अपील की है कि वह अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न दें क्योंकि हैवी ट्रैफिक गुजरने के फेर में लोगों को सावधानी रखनी होगी। आम ट्रैफिक की जगह ट्रकों के निकलने से दुर्घटना का भय रहेगा, जिससे बचने के लिए हाइवे के आसपास रहने वाले लोगों को वाहन चलाने समय हेलमेट लगाना चाहिए। हाइवे पर चलने या फिर क्रॉस करने के दौरान पूरी सावधानी रखनी चाहिए। बच्चों को किसी भी हाल में हाइवे पर वाहन चलाने की इजाजत न दें। यदि हाइवे पर रहते हैं तो बच्चों को सड़क पर खेलने न जाने दें।

इसलिए बंद हो रहा नया बायपास
फोरलेन के साथ शहर से कुछ दूरी पर नए बायपास का निर्माण किया गया। इसी रूट से वर्तमान में हैवी ट्रैफिक निकल रहा है लेकिन एनएचएआई कि एनओसी के बिना यहां से हैवी ट्रैफिक निकालने की शुरूआत दो साल पहले शुरू कर दी गई थी। नतीजे में विभाग ने सड़क के क्षतिग्रस्त होने का अंदेशा जताया था। हैवी ट्रैफिक को रोकने की तत्कालीन कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग की थी। बावजूद इसके ट्रैफिक निकलता रहा और कई जगह सड़क और पुल क्षतिग्रस्त हो गए। अब इन्हीं पुल का निर्माण किया जा रहा है। जिसे सही करने के लिए तीन महीने का दावा किया गया है। यह सड़क कब तक ठीक होगी। जब तक सड़क ठीक नहीं होगी, तब तक शहर के बायपास से हैवी ट्रैफिक निकलेगा।

इनका कहना है
शहर के पुराने बायपास से हैवी ट्रैफिक निकलने की शुरूआत रविवार की सुबह 10 बजे से होने जा रही है। शहर के लोगों से सहयोग की अपील की गई है। हमने हाइवे किनारे या फिर हाइवे से होकर स्कूल पहुंचने वाले उन छात्र-छात्राओं को दो पहिया से स्कूल जाने पर प्रतिबंधित किया है। जो स्कूल दो पहिया वाहन से आते हैं। स्कूल संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि स्कूल आने वाले बच्चे यदि दो पहिया वाहन से आते नजर आए तो उनके साथ साथ प्रबंधन पर भी कार्रवाई करेंगे।
गजेन्द्र सिंह कंवर
अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit