केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। जिले मे कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी. के निर्देशन पर शराब माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिये आबकारी विभाग द्वारा विशेष दल का गठन किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी के.एस. मैकाले के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही के दौरान रविवार को विनीत शर्मा आबकारी उप निरीक्षक वृत्त करैरा द्वारा मुखबिर की सूचना पर से मोटरसाइकिल पर अवैध शराब का परिवहन करते हुए युवक को अशोक होटल तिराहा दिनारा पर पकड़ा। आरोपी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी33एमएन6521 हीरो डीलक्स से दो जरिकेनो में 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा का ले जा रहा था जिसे आबकारी ने जब्त कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनिल पुत्र महादेव कंजर बताया जिसे गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2)का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







