Breaking Ticker

आबकारी पिछोर की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही


50,000 से अधिक की सामग्री सहित आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। जिले मे कलेक्‍टर श्रीमती अनुग्रहा पी. के निर्देशन पर शराब माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिये आबकारी विभाग द्वारा विशेष दल का गठन किया गया है।
श्रीमान जिला आबकारी अधिकारी  के.एस. मैकाले के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही के दौरान दिनांक 14.03.2020 को अनिरूद्ध खानवलकर आबकारी उप निरीक्षक वृत्‍त पिछोर द्वारा ग्राम गूडर गोमुख तिराहे पर कंजर डेरे से थाना खनियाधाना क्षेत्रांतर्गत समक्ष गवाहन कुल 270 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 2 ड्रमों को बरामद कर म0प्र0 आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(2) के अंतर्गत  01 प्रकरण पंजीबद्ध कर विनीता पत्नी रानू कंजर, शिमला पत्नी गुलाब कंजर, सोना पत्नी महेश कंजर, अनीशा पत्नी बल्लू कंजर एवं लक्ष्मी पत्नी अभिषेक कंजर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
जप्‍तशुदा सामग्री का अनुमानित मूल्‍य 50000 आंकी गई है।
उपरोक्‍त कार्यवाही मे आबकारी उप निरीक्षक वृत्‍त प्रभारी अनिरूद्ध खानवलकर व आबकारी मुख्‍य आरक्षक एवं आरक्षकगण का सराहनीय सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit