नशे में झगड़ा होने पर वारदात को दिया था अंजाम
शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर बूधौन में बुधवार शाम 6 बजे वीरन पुत्र सीताराम केवट उम्र 25 वर्ष और देवेन्द्र रजक के बीच शराब पीते समय झगड़ा हो गया था इस दौरान देवेन्द्र रजक ने अपने दोस्त वीरेन्द्र केवट को आग लगा दी थी और आरोपी मौके से भाग निकला। तत्समय पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र रजक के खिलाफ हत्या प्रयास की धारा 307 के तहत केस दर्ज कर लिया था। मायापुर थाना प्रभारी प्रवीण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में एसआई अंशुल गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने कल मुखबिर की सूचना पर से आरोपी देवेन्द्र रजक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर ग्वालियर में इलाज के दौरान वीरेन्द्र केवट ने ग्वालियर में दम तोड़ दिया। आरोपी गिरफ्तार करने में एसआई अंशुल गुप्ता, एसआई छत्रपाल तोमर, आरक्षक विकरांत, योगेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।