शिवपुरी। जिले के विभिन्न सरकारी महकमों से जुड़े वित्तीय भुगतान संबंधी सॉफ्टवेयर आईएफएमआईएस के उपयोग एवं इसमें आने वाली तकनीकी समस्याओं के निराकरण के संबंध में जिला कोषालय शिवपुरी में 16 एवं 17 जुलाई को दो दिवसीय विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला कोषालय अधिकारी हिमानी यादव ने बताया कि जिले के समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों द्वारा आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर का उपयोग वित्तीय भुगतान में किया जाता है। इस व्यवस्था के उपयोग में कई बार उन्हें तकनीकी समस्याएं आती हैं। इन्हीं के निराकरण के लिए आईएफएमआईएस केयर्स थीम कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों की सॉफ्टवेयर संबंधी समस्याओं के निराकरण के साथ साथ उनसे सुधारात्मक सुझाव भी लिए जाएंगे। सभी डीडीओ उक्त कैम्प में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें ताकि आईएफएमआईएस संबंधी समस्याओं का निराकरण प्रभावी ढंग से किया जा सके।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







