गोपालपुर थाना प्रभारी ने कानून के प्रति स्कूल में छात्र-छात्राओं को किया जागरुक
केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। आज बच्चियों के साथ यौन अपराधों की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए पॉस्को एक्ट एवं भारतीय दंड संहिता में कड़े कानून हैं, लेकिन इन अपराधों पर प्रभावी तरीके से अंकुश पाने के लिये आपका जागरुक होना भी बहुत जरूरी है, आपको यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध चरित्र वाला लगता है तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें या फिर अपने माता-पिता को। तभी ऐसे अपराधी के मंसूबों पर पानी फेरा जा सकता है, उक्त बात गोपालपुर थाना प्रभारी मनीष चौहान द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर में कही। थाना प्रभारी आज स्कूल में छात्र-छात्राओं को पॉस्को एक्ट व कानून संबंधी जानकारी देने के पहुंचे। इस दौरान थाना प्रभारी श्री चौहान ने बच्चों को बताया कि कोई परेशान होने पर हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर मदद ली जा सकती है। इसके अलावा आधुनिक तकनीकी का प्रयोग भी सावधानीपूर्वक करें। श्री चौहान ने यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आपकी सतर्कता और सावधानी बरतने से आप कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं। अगर खुद से अगर आप सुरक्षित रहना चाहते हैं तो यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें। अक्सर लोग सड़क पर वाहन चलाते समय जल्दी के कारण यातायात के नियमों का पालन नहीं करते हैं और परिणाम ये होता है कि सड़क दुर्घटना में मारे जाते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें यातायात के नियमों की कोई परवाह ही नहीं होती है या फिर वो जान कर भी अंजान बनते हैं। इसलिए आप अभी से यातायात के नियमों का सीख लें, साथ ही अपने परिजनों को भी इसके बारे में बताएं। इस मौके पर छात्र-छात्राओं के अलावा स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा।