Breaking Ticker

युवा मोर्चा ने समाजसेवा कर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री चौहान का जन्मदिन


अस्पताल में फल बांटकर की दीर्घायु की कामना
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यशस्वी शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर शिवपुरी जिला चिकित्सालय में फल वितरण का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा किया गया। श्री चौहान के जन्मदिन के मौके पर युवा मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में समाजसेवा कर उनकी दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा मौजूद रहे। इस मौके पर अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए उनके बेड पर पहुंचकर फलों का वितरण किया गया, साथ ही उन्हें बताया कि आज हमारे प्रदेश के मुखिया रह चुके शिवराज सिंह चौहान जी का जन्मदिन है। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, जिला मंत्री प्रतीक शर्मा, राजा यादव, सोनू कुशवाह, गिर्राज यादव, बंटी ओझा, नरेंद्र रावत, संतोष लोधी, अनिल कुशवाह, अनिल राठौर, अंतरिक्ष शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit