थाना प्रभारी चौहान ने गांव वालों को किया सेनेटाइजर तैयार करने के लिए प्रेरित
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के कुशल निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर व एसडीओपी पोहरी राकेश व्यास के मार्गदर्शन में थाना गोपालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में थाना प्रभारी मनीष सिंह चौहान द्वारा पुलिस बल के सहयोग से कोरोना वायरस से बचाव के लिये थाने में तैयार किये विषाणुरोधी सेनेटाइजर से गांवों में लोगों के घर,गलियां, दुकाने,चबूतरे, धार्मिक स्थल प्रांगण, बच्चों के खेलने के मैदान आदि को सतर्कतापूर्वक सेनेटाइज कराया गया। थाना प्रभारी श्री चौहान द्वारा पैदल घूम-घूमकर हमराह स्टाफ के जरिये माइक व लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस के लक्षण, सावधानियां, उपाय बताये गये ,जो मुंह पर रूमाल, साफी नही लगाये थे,उन्हें साफी, रुमाल व डिटॉल, नीम साबुन वितरित किये, सेनेटाइजर बनाने की आसान विधि बतायी गयी व घर पर सेनेटाइजर तैयार करने हेतु प्रेरित किया।