शिवपुरी। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जहां सभी एहतियात कदम उठाए जा रहे हैं, इसी उद्देश्य को लेकर सांसद डॉ.केपी यादव द्वारा भी संसदीय क्षेत्र में लोगों से आग्रह कर कहा गया है कि सभी के प्रयासों से इस कोरोना संक्रमण से हम जल्द मुक्त होंगे।
सांसद केपी यादव ने गुरुवार को भाजपा मीडिया सेंटर के माध्यम से कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए उनके शुभचिंतक परिवार द्वारा मास्क तैयार कराये जा रहे हैं, संसदीय क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरित किए जाएंगे तथा संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभाओं में दो-दो लाख रुपये की राशि कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य सामग्री सेनेटाइजर आदि सामग्री के लिए प्रदान की गई है।
उन्?होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवायें सुचारु चलें तथा लोगों को जरूरी सामान उपलब्ध होता रहे और कोई किसी अभाव में भूखा न सोये इस का ध्यान दिया जा रहा है। सांसद ने कहा कि इस संबंध में वे प्रतिदिन कलेक्टर,एसपी और सीएमएचओ से अपडेट ले रहे हैं।







