Breaking Ticker

चुनाव की जीत की मूल पूंजी कार्यकर्ता है: अनूप मिश्रा

केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। पोहरी के कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद अनूप मिश्रा ने कहा कि यह चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। पिछले ५ वर्षों में भाजपा सरकार ने जो कहा वह किया और आज आजाद भारत के इतिहास में देश अपने सर्वोच्च कीर्तिमानो को प्राप्त कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत देश का डंका बज रहा है। 
जब भाजपा की २ सीट आती थी तब भी भाजपा का कार्यकर्ता ईमानदारी से काम करता था और आज भाजपा की २८२ सीट आने पर भी वह बिना घमंड के पूर्ण ईमानदारी से कार्य करता है भारतीय जनता पार्टी का काम एक मिशन है इस मिशन में आप जैसे देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ-साथ देश में अंत्योदय को साकार करने का कार्य कर पा रहे हैं यह चुनाव राष्ट्रवाद व अराष्ट्रवाद के बीच है कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सेना की अधिकारों पर प्रहार करने का काम कर रही है यह हम कार्यकर्ताओं को सोचना होगा व आम जन के बीच भी यह विषय ले जाना होगा।
        कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पं. नेहरू ने गरीबी हटाने की बात कही, उसके बाद फिर इंदिराजी ने कहा गरीबी हटाओ का नारा दिया। लेकिन गरीबी नहीं हटी। फिर राजीव जी ने कहा गरीबी हटाएंगे, मनमोहनसिंह जी ने कहा गरीबी हटाएंगे। लेकिन कांग्रेस ५० सालों में गरीबी तो नहीं हटा सकी, गरीबों को ही हटा दिया। अब कहते हैं गरीबी पर हटाकर रहेंगे। जब इन्होंने पुराने वादे ही पूरे नहीं किए, तो इन पर विश्वास कैसे किया जा सकता है। यह किसानों की कर्ज माफी युवा को रोजगार देने जैसे झूठे वादों से प्रदेश में जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है।
 भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह सत्य व असत्य के बीच की  लड़ाई का चुनाव है कांग्रेस के ५५ साल व भाजपा शासन के नरेंद्र मोदी ने ५ साल के कामों की तुलना करें तो कांग्रेस के ५५ सालों पर मोदी जी के विकास के पांच साल भारी है माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय को साकार करने का कार्य पिछले ५ सालों में किया है यही जनकल्याण के कामों को कार्यकर्ता अपनी ताकत बनाकर जन जन के बीच जाकर पुन: नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने का विजय संकल्प लें।कार्यक्रम का संचालन पृथ्वी राज जादौन व आभार रामबाबु मंगल ने किया। इस अवसर पर पूर्व साडा अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह के लोकसभा प्रभारी अभय चौधरी विधायक वीरेंद्र सिंह रघुवंशी पूर्व मंत्री राजू बाथम पूर्व विधायक प्रहलाद भारती पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू जिला महामंत्री ओमी गुरु जिला मंत्री जगदीश सिंह रावत ब्रजेंद्र सिंह तोमर पृथ्वीराज सिंह जादोन मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल हरिनारायण कुशवाहा मुरारीलाल धाकड़ किसान मोर्चा अध्यक्ष सोनू विरथरे युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश चौहान आदि मंचासीन रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit