Breaking Ticker

सांसद भारत सिंह कुशवाह ने 1.65 करोड़ रुपये के 7 सामुदायिक भवनों का किया भूमिपूजन

बोले-सामुदायिक भवनों के निर्माण से गांवों में बढ़ेंगी सुविधाएं


शिवपुरी। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के पोहरी विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण अधोसंरचना विकास को नई गति देते हुए सांसद भारत सिंह कुशवाह ने विभिन्न ग्रामों में लगभग 1 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सात नवीन सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन किया। इन भवनों के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सांसद भारत सिंह कुशवाह ने ग्राम पंचायत देवरीखुर्द में 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर बल दिया।

इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत जामुन का पौधरोपण भी किया गया। सांसद ने सभी नागरिकों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य गोविंद शर्मा, भरत दांतरे, मंडल अध्यक्ष आशुतोष जेमिनी, धीरज व्यास, वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज जादौन, तुलाराम यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्की मंगल, शुभम शर्मा, राजेंद्र यादव, सरपंच सत्यपाल धाकड़ सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इन ग्रामों में हुए भूमिपूजन

  1. महेशपुर सिलपुरा - 25 लाख रुपये
  2. मारौरा खालसा - 25 लाख रुपये
  3. देवरीखुर्द - 15 लाख रुपये
  4. ककरई देहरटा - 25 लाख रुपये
  5. रैय्यन - 25 लाख रुपये
  6. देवपुरा - 25 लाख रुपये
  7. कैमई सुमैड़ - 25 लाख रुपये


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit