Breaking Ticker

एक पेड़ माँ के नाम अभियान में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वन अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया पौधारोपण, वनों एवं वन्यजीवों की सुरक्षा का लिया संकल्प


शिवपुरी। प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में संचालित एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वन परिक्षेत्र सतनवाड़ा के उप परिक्षेत्र नरवर की शेरगढ़ बीट में पौधारोपण एवं जीवामृत निर्माण संबंधी वनमंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि एक पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य की नींव भी है। इसी भावना के साथ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।


मुख्य वन संरक्षक शिवपुरी वृत्त आदर्श श्रीवास्तव एवं वनमंडलाधिकारी सुधांशु यादव के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में उपवनमंडल अधिकारी करेरा आदित्य शांडिल्य, वन परिक्षेत्र अधिकारी सतनवाड़ा श्रुति राठौर, वन परिक्षेत्र अधिकारी शिवपुरी राजेश निनामा, वन परिक्षेत्र अधिकारी पिछोर ऋषभ बिसारिया, वन परिक्षेत्र अधिकारी बदरवास रवि पटेरिया, वन परिक्षेत्र अधिकारी करेरा लक्ष्मण मीणा, वन परिक्षेत्र अधिकारी सचिन शर्मा सहित शिवपुरी वनमंडल के सभी रोपण प्रभारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान इस वर्ष होने वाले वृक्षारोपण कार्यों, पौधों की सुरक्षित ढुलाई, जीवामृत निर्माण तथा पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाया कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।

कार्यक्रम में वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश देते हुए सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit