Breaking Ticker

शिवपुरी: जनकल्याण शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

आधार अपडेट से लेकर स्वनिधि एवं पेंशन योजनाओं तक मिली विभिन्न सेवाएं


शिवपुरी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड शिवपुरी एवं नगर पालिका शिवपुरी के संयुक्त तत्वावधान में मानस भवन में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि राज्य शासन की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। शिविर में आधार कार्ड अद्यतन एवं नवीन आधार कार्ड निर्माण की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई। जिन नागरिकों के आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि अथवा अन्य जानकारी में त्रुटि है, वे शिविर में पहुंचकर उसे सुधार सकते हैं। साथ ही नए आधार कार्ड बनवाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा का लाभ बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों द्वारा लिया जा रहा है।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित पोषण जागरूकता गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। विभाग द्वारा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मोटे अनाज, दालों एवं अन्य खाद्य सामग्री से तैयार पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को संतुलित आहार, कुपोषण की रोकथाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ भी वितरित किए गए। ग्राम मझेरा निवासी तुलसा आदिवासी, ग्राम धुवानी निवासी अमरवती तथा ग्राम कोटा निवासी रूपा आदिवासी को पोषण आहार का लाभ प्रदान किया गया। ग्राम पंचायत करमाजकलां निवासी संतरा आदिवासी को इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना से लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत ग्राम खुटैला निवासी सोभा आदिवासी एवं शांति आदिवासी को अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत जूली प्रजापति, प्रीति प्रजापति, नारायणी प्रजापति, सुल्ताना बानो एवं मुबारिक खान को स्वरोजगार गतिविधियों के लिए 15-15 हजार रुपए की राशि स्वीकृत कर वितरित की गई। हितग्राहियों ने शासन की योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनकल्याण शिविरों को जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष हेमलता रघुवीर रावत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोनम जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश सिंह चौहान, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, एपीओ अमित श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit