Breaking Ticker

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोलारस में 150 बीघा वनभूमि अतिक्रमण मुक्त


शिवपुरी। सामान्य वनमण्डल शिवपुरी के अंतर्गत संचालित अतिक्रमण निरोधी अभियान के तहत वन परिक्षेत्र कोलारस में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 150 बीघा वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई वन परिक्षेत्र कोलारस की सबरेंज कोलारस-बी की बीट सनवारा के कक्ष क्रमांक आरएफ-127 एवं आरएफ-129 में की गई।

उपवनमंडल अधिकारी करैरा आदित्य शांडिल्य के अनुसार उक्त वन क्षेत्र पर लंबे समय से ग्राम बैड़ारी निवासी अनील जादौन, सुघर सिंह यादव, बादाम यादव, उत्तम यादव, रिका यादव एवं उनके अन्य साथियों द्वारा अतिक्रमण किया गया था। मामले में सभी आवश्यक दस्तावेजी एवं वैधानिक प्रक्रियाएं पूर्ण किए जाने के बाद सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी बेदखली आदेश के पालन में संयुक्त कार्रवाई की गई।

वनमंडलाधिकारी सुधांशु यादव के निर्देशन तथा उपवनमंडल अधिकारी करैरा आदित्य शांडिल्य के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी कोलारस गोपाल सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अभियान में वन परिक्षेत्र अधिकारी बदरवास रवि पटेरिया, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी तेंदुआ एवं रन्नौद सहित वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस बल का अमला मौजूद रहा।

अतिक्रमण हटाने के लिए तीन जेसीबी मशीनों एवं दो ट्रैक्टरों की सहायता ली गई। अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराने के बाद मौके पर कंटूर ट्रेंच भी खुदवाई गईं। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों एवं अन्य लोगों को समझाइश देते हुए वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। उपवनमंडल अधिकारी करैरा ने बताया कि सामान्य वनमण्डल शिवपुरी क्षेत्र में वन भूमि पर किए जाने वाले अवैध अतिक्रमण तथा अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध वन विभाग की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit