Breaking Ticker

सत्तासीन भाजपा के सुरक्षित बागड़ को बागियों से खतरा


अरविन्द ठाकुर, श्माम परिहार, गौरव सिंघल, तरुण अग्रवाल, सुरेन्द्र रजक की कड़ी चुनौती

शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका चुनाव में भाजपा को अपनों से ही चुनौती मिल रही है, हालांकि कुछ हद तक डैमेज कंट्रोल में भाजपा सफल हुई है, लेकिन कई दौर की वार्ता और बैठकों के बाद भी बागी चुनाव मैदान में निर्दलीय के रूप में डटे हुए हैं। इस बार के चुनावों में यहां भाजपा के लिए जीत प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है। टिकिट नहीं मिलने से नाराज भाजपा के कई पदाधिकारी तो कई पूर्व पार्षद चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। कई वार्डों की बात की जाए तो भाजपा को दूसरे दलों से अधिक अपने ही दल के नेता बड़ी चुनौती साबित हो रहे हैं, हालांकि भाजपा द्वारा ऐसे नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। करीब आधा दर्जन बागी उम्मीदवार चुनाव मैदान में होने से भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे ही प्रत्याशियों की बात करें तो भाजपा से टिकिट नहीं मिलने से अरविन्द ठाकुर वार्ड क्रमांक 07 से चुनाव मैदान में है जो पार्टी के वोट बैंक में सेंधमारी कर सकते हैं। वार्ड 07 में भाजपा की राह आसान नहीं है क्योंकि यहां उनका मुकाबला अरविन्द ठाकुर से है जो नगर मंडल में कार्यालय मंत्री थे, लेकिन बागी होने के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। अरविंद की जमीनी हकीकत की बात करें तो वह पिछले चार वर्षों से वार्ड में निरंतर रूप से कार्य कर रहे थे। फिर चाहे कोरोना जैसी महामारी में लोगों के घरों तक दवाईयां, राशन पहुंचाना हो या फिर वार्डवासियों की समस्याएं जैसे राशनकार्ड, साफ-सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट ठीक कराना, पानी की व्यवस्था कराना आदि। वार्डवासियों की मानें तो श्री ठाकुर की जमीनी पकड़ मजबूत है। अरविन्द ठाकुर अपने समर्थकों के साथ लगातार रैलियों के माध्यम से जनसंपर्क कर रहे हैं और ब्लैक बोर्ड चुनाव चिन्ह पर जनसमर्थन मांग रहे हैं। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 36 में श्याम परिहार जो भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता थे, लेकिन पार्टी द्वारा टिकिट वितरण में अनदेखी करने के बाद वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं इसके बाद पार्टी से उन्हें निष्कासित कर दिया। श्याम परिहार भी भाजपा के लिए चुनौती बने हुए हैं। वहीं वार्ड 37 की जाए तो भाजपा नेता गौरव सिंघल भी टिकिट कटने से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। गौरव सिंघल का जनसंपर्क और जनसमर्थन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सरल, सहज और मृदुभाषी व्यवहार के साथ अपने जनसेवा कार्येां को एक एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से वार्डवासियों के बीच वह खासी लोकप्रियता हासिल कर रहे है। निर्दलीय प्रत्याशी गौरव सिंघल अपने चुनाव चिह्न अलमारी के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान को लेकर वार्डवासियों से लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के बागियों की बात की जाए तो वार्ड क्रमांक 26 से सुरेश रजक, वार्ड 2 से जसमंत रजक, वार्ड 6 से तरुण अग्रवाल, वार्ड 35 से मट्टू खटीक जो भाजपा से पूर्व पार्षद रह चुके हैं आदि भाजपा के लिए चुनौती दे रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit