केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। नगरीय निकाय के तहत होने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के वार्ड क्रमांक 28 से भाजपा प्रत्याशी तारा राठौर के द्वारा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शनिवार को सघन जनसपंर्क रैली निकालते हुए किया गया। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारी भी रैली में शामिल हुए और भाजपा प्रत्याशी तारा राठौर के समर्थन में विकास के नाम पर वोट मांगे। इस दौरान जगह-जगह स्थानीय वार्डवासियों के द्वारा तारा राठौर का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया और अपना अशीर्वाद प्रदान किया। वार्डों के लोगों के बीच तारा राठौर ने कहा कि वार्ड 28 में विकास के लिए भाजपा को समर्थन दें। यहां अनेकों जनहितैषी कार्य होंगें और मप्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रत्येक वार्डवासियों को लाभ दिलाया जाएगा। सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य समस्सयाओं को भी समय रहते दूर किया जाएगा जिसमें प्रत्येक वार्डवासी की सहभागिता होगी। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 28 के वार्डवासियों ने बढ़-चढ़कर इस जनसंपर्क अभियान में भाग लिया और घर-घर भाजपा प्रत्याशी तारा राठौर का प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान भाजपा के तेजमल सांखला, आशुतोष शर्मा, विकास दण्डौतिया, राकेश राठौर, पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
भाजपा प्रत्याशी तारा राठौर के समर्थन में निकाली रैली, किया जनसंपर्क
0
8:33 pm

Tags