शिवपुरी। प्रदेशभर में निकाय चुनाव कराए जा रहे हैं शिवपुरी नगरपालिका की 39 वार्डों में भी निकाय चुनाव होने जा रहे हैं जिसके लिए मतदान आगामी 13 जुलाई को है। नगर पालिका की वार्ड क्रमांक 01 के अंतर्गत आने वाली तुलसी कॉलोनी के वाशिंदों ने निकाय के लिए वोट नहीं डालने का निर्णय लेकर मतदान का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। कॉलोनीवासियों की मानें तो उनकी कॉलोनी में पिछले 20 सालों से ना तो ठीक से सड़क है और न ही कॉलोनी में बारिश के पानी की निकास की उचित व्यवस्था। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं जिनसे से निकलने में काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चे कई बार इन गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। वार्डवासियों की मानें तो उनके वार्ड की फाइल मंजूर है उनके द्वारा कई बार शिकायत की जा चुकी है और चुनाव से पहले उनके वार्ड मेंं काम होना था, लेकिन नहीं कराया गया इसलिए सभी वार्डवासियों ने एकमत होकर निकाय चुनाव के लिए मतदान का बहिष्कार किया है।
वार्ड 1 की तुलसी कॉलोनी में सड़क और पानी की निकासी ना होने से कॉलोनीवासी मतदान का बहिष्कार करने की तैयारी में
0
1:46 pm

Tags