Breaking Ticker

ब्राह्मण युवक को दलितों द्वारा पेशाब पिलाने के बाद आत्महत्या के मामले में अमोला थाना प्रभारी को हटाया

ब्राह्मण समाज द्वारा की थी एसपी को ज्ञापन सौंपकर थाना प्रभारी को हटाने की मांग
शिवपुरी। अमोला थाना के ग्राम साजौर में दलितों द्वारा विकास शर्मा को पेशाब पिलाने के बाद विकास शर्मा ने घटना से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली थी जिसका वीडियो सामने आया था। घटना को लेकर ब्राह्मण समाज में काफी रोष था और समाज का आरोप था कि एफआईआर में मूत्र पिलाने की बात का उल्लेख नहीं किया गया था। इसके लिए रिपोर्ट दर्ज करने वाले आरक्षक को पुलिस अधीक्षक द्वारा लाइनअटैच कर दिया गया था, साथ ही पुलिस द्वारा तुरंत ही आरोपियों को भी गिरफ्तार लिया गया। कल फिर से मामले में थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए समाज द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर थाना प्रभारी को हटाने की मांग की गई। बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को हटा दिया और उनकी जगह पर एडी प्रभारी रविन्द्र सिंह सिकरवार को थाने की कमान सौंपी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit