राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन की बैठक आयोजित, हुआ संगठन विस्तार
शिवपुरी - पीडि़त को न्याय और सुरक्षा प्रदान करना ही मानवाधिकारों की रक्षा करने का कार्य है और हमारा यह संगठन संपूर्ण देश भर और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी काम कर रहा है, मानव अधिकारों में हम कैदियों के लिए काम करें जो जमानत ना मिलने के कारण जेल में बंद है, हम वह काम करें जिसमें स्कूल-कॉलेज के अलावा आसपास जहां मानव अधिकारों का हनन हो रहा है उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है बेटियों और दहेज पीडि़ताओं को सुरक्षा दिलाना हो, ऐसे सभी कार्य हमें मानव हितों को ध्यान में रखते हुए करना है इसके अलावास 6 जनवरी को संगठन का स्थापना दिवस है इसके लिए पंजीयन आवश्यक है अधिक से अधिक साथी दिल्ली में आयोजित स्थापना दिवस में शामिल हो ऐसे संगठन के निर्देश है, आज संगठन धीरे-धीरे विस्तारित होकर प्रदेश, संभाग और जिला सहित ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंच रहा है इसलिए हमारी शक्ति भी बढ़ रही है और इस शक्ति को मानव हितों की रक्षा में लगाने के लिए कार्य करना है। मानव हितों की यह बात बताई राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराण नियंत्र संगठन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र माथुर ने जो स्थानीय होटल पीएस में आयोजित संगठन की बैठक एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान शिवपुरी के अलावा गुना, दतिया और श्योपुर जिले में संगठन का विस्तार हुूआ और नवीन पदाधिकारियों को उनके पद व दायित्व की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का सफल संचालन संभागीय सचिव डॉ.महेन्द्र कोठारी ने जबकि आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष सूबेदार सिंह कुशवाह मुन्नाराजा द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम मे प्रदेश सचिव रविन्द्र सेंगर, डॉ.संजय शर्मा, मीडिया प्रभारी राजू यादव (ग्वाल), प्रदेश उपाध्यक्ष एस.एन.राजपूत, संभागीय अध्यक्ष डॉ.अशोक पाराशर, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र पाण्डे, संतोष गौड़ एड. कोलारस, महिला पदाधिकारियों में श्रीमती सनोबर खान, श्रीमती नीलू शिवहरे, श्रीमती तनुजा गर्ग आदि सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद थे।
इन नए पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र और बताए दायित्व
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र माथुर के समक्ष नवीन पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया गया जिन्हें माल्यार्पण कर नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए दायित्व का बोध कराया गया। इन नए पदाधिकारियों में दतिया जिलाध्यक्ष श्रीमती रजनी लिटौरिया, महिला युवा जिलाध्यक्ष कु.आरती सेंगर, जिला उपाध्यक्ष राधा भदौरिया, संगठन सदस्य संजय गुप्ता, नरेन्द्र शर्मा, महिला सचिव श्रीमती सीमा शिवहरे, कानूनी सलाहकार कोलारस से मनीष दरबारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष कोलारस सुनील श्रीवास्तव, सचिव कोलारस विजय शर्मा, सह सचिव कोलारस सतीश भार्गव, जिलाध्यक्ष गुना विश्वास तारे, जिलाध्यक्ष दतिया नीरज दुबे, प्रदेश संगठन सदस्य रामप्रताप सिंह भदौरिया, सदस्यों में रवि छाबड़ा, नलिन पंडित को शामिल किया गया।







