Breaking Ticker

10 संभाग, 700 खिलाड़ी, शिवपुरी की धरा पर एथलेटिक्स में बुधवार से दिखाएंगे दमखम

-70 वी राज्य स्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी, दो दर्जन समितियों में 100 से अधिक शिक्षक -कर्मचारी संभालेंगे जिम्मेदारी


शिवपुरी। शिवपुरी जिले में पिछले वर्षों में शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को आधार मानते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बार एथलेटिक्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी भी शिवपुरी जिले को सौंपी है। 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 17 वर्षीय बालक-बालिका शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 संभागों से 350 बालक व 350 बालिकाओं सहित करीब 150 ऑफिसियल जिनमें कोच, दल प्रबंधक आदि शामिल होंगे। इस बड़ी प्रतियोगिता को लेकर कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन और जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। सोमवार को जिला उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी में प्रतियोगिता को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें करीब 2 दर्जन समितियों का गठन कर 100 से अधिक शिक्षक और अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए न केवल जिम्मेदारियां सौंपी गईं, बल्कि जबावदेही भी तय की गई। बैठक को प्रमुख रूप से उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव, शिवपुरी बीईओ मनोज निगम, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे, सेवानिवृत्त क्रीड़ा अधिकारी महेन्द्र सिंह तोमर, डॉ. कौशल गौतम व बदरवास बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर ने संबोधित किया। अधिकारियों ने कहा कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन की जिम्मेदारी इससे जुड़े हर एक व्यक्ति की है इसलिए किसी भी स्तर पर कोई कोताही न बरती जाए। इस दौरान प्रमुख रूप से उमावि क्र. 2 की प्राचार्य अर्चना शर्मा, राजेश कम्ठान, विवेक वर्धन शर्मा, हेमलता चौधरी, कपिल दुबे, अशोक चौधरी,अजय बाथम,शरद निगम, स्नेह सिंह रघुवंशी, सदाशिव भार्गव, राजू जाट, राघवेन्द्र रघुवंशी, अभिषेक सक्सेना,विनय रावत आदि मौजूद थे। 

क्रीड़ांगन से यातायात तक बनाई समितियां

इस पूरी प्रतियोगिता को लेकर अलग-अलग समितियां बनाकर दायित्व सौंपे गए हैं। प्रचार-प्रसार समिति के संयोजक अंगद सिंह तोमर को बनाया गया है जबकि भगवती प्रसाद शर्मा, नीरज सरैया व राजीव भार्गव समिति के सदस्य होंगे। इसी तरह यातायात समिति में बस स्टेण्ड से आवागमन के लिए प्राचार्य सिविलराम भगत, रेलवे स्टेशन के लिए राजेश कम्ठान व मैदान तक लाने ले जाने के लिए प्राचार्य गयादीन तरेटिया के नेतृत्व में टीम बनाई गई हैं। जबकि उद्घाटन समिति के संयोजक एडीपीसी राजाबाबू आर्य, आवास समिति में प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव बालक हॉस्टल के जबकि एसपी भार्गव कन्या शिक्षा परिसर के संयोजक होंगे। स्वास्थ समिति के संयोजक डॉ. कौशल गौतम, खाद्य समिति के संयोजक योजना अधिकारी रोहिणी अवस्थी, कार्यालयीन समिति के प्राचार्य एनके जैन, पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र समिति के प्राचार्य आरपी जाटव, मास्टर ऑफ सेरेमनी समिति के संयोजक अजय बाथम होंगे। इसी तरह संचालन समिति के संयोजक मनोज निगम व डॉ. केके खरे को बनाया गया है। क्रीड़ांगन संचालन समिति में दौड़ में मनोज निगम व यादवेन्द्र चौधरी, कूद में अंगद सिंह व नूर मोहम्मद जबकि फैंक में मनोज गुप्ता व संजीव पाण्डेय संयोजक बनाए गए हैं। 

100 से लेकर 5 हजार तक मीटर तक की होंगी दौड़

प्रचार-प्रसार समिति के नीरज सरैया ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 7 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में मार्चपास्ट के साथ होगा। इसमें जबलपुर, नर्मदापुरम, उज्जैन, भोपाल, इंदौर, शहडोल, जनजातीय कार्य विभाग, सागर, ग्वालियर व रीवा सहित 10 संभागों की बालक-बालिकाओं की टीमें शामिल होंगी। प्रतियोगिता के दौरान 100, 200, 400, 800, 1500 व 5000 मीटर की दौड़ सहित 3000 मीटर की पैदल चाल प्रतियोगिता होंगी वहीं ऊंची कूद, लंबी कूद, त्रिकुंद, पोलबाल्ट, डिस्कस थ्रो, हेमर थ्रो, गोलाफेंक व जैबलिन शामिल है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit