Breaking Ticker

कृष्णा के जज्बे को सलाम, एक वर्ष से नहीं मिली पगार फिर भी ले रहे कोरोना के ब्लड सेम्पल

केदार सिंह गोलिया शिवपुरी। जिला अस्पताल शिवपुरी में लैब टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत कृष्णा गुप्ता को पिछले करीब एक वर्ष से पगार नहीं मिली है फिर भी जिला अस्पताल में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसी बीच कोरोना जैसी महामारी का प्रकोप पूरे देश के साथ-साथ शिवपुरी जिले में भी आ गया है। इसी के चलते जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने कृष्णा गुप्ता को कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच हेतु ब्लड सेम्पल लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस जिम्मेदारी को कृष्णा गुप्ता खुद की परवाह न करते हुए कोरोना जैसी महामारी से पीडि़त मरीजों की सेवा में निरंतर जुटे हुए हैं। कृष्णा गुप्ता ने शिवपुरी अपडेट से खास चर्चा में अपनी पीड़ा बयां की। कृष्णा गुप्ता पगार न मिलने के कारण पिछले एक वर्ष से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन आज भी उन्होंने अपना धैर्य संयम नहीं खोया है। भले ही जिले के जिम्मेदार जो कृष्णा गुप्ता की पगार में रोड़ा बने हुए हैं वह अपनी जिम्मेदार भूल गए हों, लेकिन कृष्णा गुप्ता द्वारा मानवता की जो मिसाल पेश की गई है वह उन जिम्मेदारों पर तमाचा जैसा है। अब देखना होगा कि कृष्णा गुप्ता को कब तक आर्थिक संकट से जूझना पड़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit