Breaking Ticker

जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए शहर के नागरिक

शिवपुरी। कोरोना वायरस संक्रमण को से बचाव के लिए जिले में कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान सब्जी, फल, खाद्य पदार्थ और अन्य सामग्री की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही  जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कई संस्था, समाजसेवी एवं व्यापारी भी आगे बढ़कर मदद कर रहे हैं।
गुरुवार को होटल पीएस रेजीडेंसी के पवन जैन ने गरीब एवं बेसहारा लोगों तक मदद पहुंचाने के उद्देश्य से एक लाख की आर्थिक सहायता दी है। इसी प्रकार राघवेंद्र नगर के गुप्ता टाइल्स एंड मॉर्बल्स से श्री अशोक गुप्ता ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक लाख की राशि प्रदान की है। उन्होंने  कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी एवं पुलिस अधीक्षक  राजेश सिंह चंदेल को  ार्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने कहा है कि इसी प्रकार अन्य नागरिक भी मदद के लिए आगे आ सकते हैं। वह स्वेच्छा से जरूरतमंदों की  मदद करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit