शिवपुरी। अभी गंभीर परिस्थितियों में ना केवल बड़े बल्कि बच्चे भी जागरूकता का परिचय दे रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं सर्वज्ञ शर्मा। देवेंद्र कुमार शर्मा के पुत्र सर्वज्ञ शर्मा ने धीरे-धीरे करके अपनी गुल्लक में कुछ राशि एकत्रित की। और उन्होंने 21 हजार रुपए इक_े कर लिये। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जिले में लगे कर्फ्यू में जरूरतमंदों की मदद के लिए उन्होंने इस धनराशि का उपयोग किया। सर्वज्ञ ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच पी वर्मा को सहायता कोष के लिए यह धनराशि प्रदान की।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







