Breaking Ticker

कर्फ्यू - घरों में कैद रहे लोग, जो बाहर निकलने वह पुलिस के डंडों के हुए शिकार

मेडीकल, डेयरी खुली रहीं, राशन और सब्जी की नहीं हो सकी उपलब्धता
शिवपुरी। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते पीएस होटल के पीछे माधव नगर में रहने वाले दीपक शर्मा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद कलेक्टर अनुग्रह पी ने शहर में 31 मार्च तक कफ्र्यू का आदेश जारी कर दिया, जो रात 12 बजे से प्रारंभ हो गया और सुबह होते-होते लोग इसका पालन करते हुए भी देखे गए। हालांकि उन लोगों को पुलिस ने खूब सबक सिखाया जो कफ्र्यू के बाद भी शहर में बिना किसी काम के घूमते नजर आए। कफ्र्यू के दौरान गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले पुलिस की टीमें घूम-घूम कर लोगों से कफ्र्यू का पालन करने की अपील कर रहे हैं। लेकिन कई स्थानों पर इस अपील का कोई असर नहीं दिख रहा है और लोग बिना किसी भय के घरोंं से बाहर निकलकर पंचायतें जोड़ रहे हैं। कफ्र्यू के दौरान शहर में मेडीकल और डेयरी को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक खोलने की छूट दी गई थी। जहां लोग दवाईयां खरीदने पहुंचे जिन्हें उनके बीच की दूरी बनाए रखने के लिए पुलिस व्यवस्था करती देखी गई।
पिछले 22 मार्च से ही पुलिस अपनी ड्यूटी में लगी हुई है और पुलिसकर्मियों को तय समय में अपनी ड्यूटी पर पहुंचने का निर्देश एसपी राजेश सिंह चंदेल ने दिए हैं। कल कफ्र्यू की घोषणा होने के बाद पुलिसकर्मी अपनी शिफ्टों के अनुसार ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं। नाईट ड्यूटी करने के बाद आज सुबह उनके स्थान पर दूसरे पुलिसकर्मी पहुंचे। जिन्होंने शहर की व्यवस्था को संभाला। कफ्र्यू के चलते हर वार्ड में डेयरी और दूधियों की सहायता से दूध की सप्लाई पुलिसकर्मियों की देखरेख में कराई गई। वहीं मेडीकलों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहे, जो लोगों को सामाजिक दूरी का महत्व बता रहे थे। पुलिस ने मेडीकलों के आगे लोगों को 6-6 फिट की दूरी पर लाइन लगाने के निर्देश दिए और उसके  बाद मेडीकलों से दवाईयंा उन्हें उपलब्ध हो सकीं। इस दौरान बाजारों में पुलिस का आक्रोश भी देखा गया। जो व्यक्ति कफ्र्यू का उल्लंघन करते हुए बिना किसी कारण बाजारों में घूम रहे थे। उन पर पुलिसिया कहर टूटा और जमकर डंडें बरसाए गए। जिसका असर यह हुआ कि जो लोग घरों से निकलकर तमाशबीन बनकर शहर में निकले थे। वह फिर दूसरी बार घर के बाहर भी नहीं दिखे।

पुलिस को मोहल्लों में सजने वाली पंचायतों पर भी लगानी चाहिए रोक
कफ्र्यू लगाने का उद्देश्य प्रशासनिक दृष्टि से यह था कि लोग घरों में कैद रहकर अपने और दूसरों के जीवन को सुरक्षित रखें। लेकिन शहर की जनता इस गंभीरता को नहीं समझ रही है। कफ्र्यू शहर में लगा होने के कारण लोगों का बाजारों में आना तो बंद हो गया। लेकिन वह घरों से निकलकर मोहल्लों में चौपाल जमाकर बैठना शुरू हो गए हैं और वहां भी इतनी लापरवाही बरती जा रही है कि न तो वह मास्क का उपयोग कर रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंस का। इसलिए प्रशासन और पुलिस को मोहल्लों में सजनी वाली इन पंचायतों को सख्ती से पेश आकर उन्हें हटाने के प्रयास करने चाहिए।

कलेक्टर और एसपी की अपील- घरों में ही रहें लोग
कलेक्टर अनुग्रह पी और एसपी राजेश सिंह चंदेल ने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से कफ्र्यू का पालन करने की अपील करते हुए कहा था कि लोग अपने घरों में ही रहें। जिससे वायरस की चैन को तोड़ा जा सके और शहर में यह वायरस अपने पैर न पसार सके। कलेक्टर अनुग्रह पी ने कहा था कि शिवपुरी में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जो शहर के लिए गंभीर बात है। इसलिए मैं अपील करती हंू कि लोग 31 मार्च तक कफ्र्यू का पालन करें। कलेक्टर और एसपी ने अपने वीडियो सदेंश में लोगों को आश्वस्त किया है कि उन्हें जरूरी सामान की कोई कमी नहीं होगी। इसलिए वह घबराएं न और कफ्र्यू के दौरान शासन और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों का वीडियों बनाकर लोग कलेक्टर से करें शिकायत
बंद का फायदा उठाने के लिए कुछ दुकानदारों ने अपना जमीर तक बेच दिया है और संकट की इस घड़ी में वह अपनी दुकानों पर तयशुदा रेट से अधिक रेट में राशन, सब्जी व अन्य सामान की बिक्री कर रहे हैं। ऐसे लोग मानवता को शर्मसार करने में लगे हुए हैं। जिन पर कार्रवाई शासन और प्रशासन को करनी चाहिए। इसलिए ऐसे दुकानदारों को बेपर्दा करने के लिए शहर के लोग अपना सहयोग दें और जो भी दुकानदार अधिक मूल्य में सामान उन्हें देता है तो उसकी वीडिया बनाएं और फोटो खींचे और उन फोटों को सोशल साईट्स पर वायरल करें। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों और मीडियाकर्मियों को भी उपलब्ध कराएं। जिससे ऐसे लोगों पर लगाम कसी जा सके।

कोलारस में किराना दुकानें बंद, होम डिलेवरी के लिए जारी किए नम्बर
कोरोना वायरस के चलते जिले में चल रहे लॉकडाउन के दौरान खाद्य सामग्री की दुकानें बंद रहीं। हालांकि लोगों को राशन के लिए परेशान न होना पड़े इसलिए प्रशासन ने होम डिलेवरी के लिए कुछ दुकानदारों के नम्बरों की लिस्ट जारी की है, जो सोशल साईट्स पर खूब वायरल हो रही है। लिस्ट में जिन दुकानदारों के नाम उल्लेख हैं- उनमें प्रतिमा टे्रडर्स मोबाइल नं. 8878339666, अनिल कुमार-सुनील कुमार 9981647600, गोयल किराना 8839305354, लख्मीचंद्र-रमेशचंद्र 9993475174, रचित किराना 9340975661, ममता ट्रेडर्स 7415753231, प्रियार किराना 8269186031, संजीय किराना 9993269564, सिंघई किराना शामिल हैं। इन नम्बरों पर फोन करने के बाद उन्हें घर पर ही राशन की होम डिलेवरी मिल जाएगी।

कोलारस में कल सब्जी मंडी बंद रहेगी, हाथ ठेलों पर ही मिलेगी सब्जी
भीड़ को रोकने के लिए कल कोलारस में सब्जी मंडी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। कस्बेवासियों को सब्जी के लिए परेशान न होना पड़े इस कारण हाथ ठेला वालों को सब्जी बेचने के लिए छूट दी गई है। लोगों को घरों पर ही ठेलों के माध्यम से सब्जी की उपलब्धता होगी।
कफ्र्यू के दौरान इन नम्बरों पर उपलब्ध होंगी आवश्यक सेवाएं
शहरी क्षेत्र में 31 मार्च तक कफ्र्यू लगाया गया है। इसे लेकर अतिआवश्यक सेवाओं के लिए प्रशासन ने नम्बर जारी किए हैं। जिन पर सम्पर्क कर उन्हें आवश्यक सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी। इन नम्बरों में पुलिस सहायता के लिए कंट्रोल रूम का नम्बर 7049101055, जिला आपूर्ति अधिकारी 9425129103, 9826878778, 8085340043, मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी 9405608090, 9981654887, 9977789004 शामिल हैं। जिन पर अतिआवश्यक सेवाओं के लिए कॉल किया जा सकता है। इन नम्बरों को शहर के लोग अपने पास सुरक्षित रखें।

ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को जलपान की लोग कर रहे हैं व्यवस्था
शहरवासियों को अपनी जान की परवाह किए बिना ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों को पानी, चाय और नाश्ते जैसे व्यवस्था शहर और अन्य तहसीलों में लोग कर रहे हैं। शहर में जहां कुछ समाजसेवी विसलेरी पानी की बोतल के साथ-साथ चाय और बिस्किट की उपलब्धता करा रहे हैं। वहीं कोलारस कस्बे में गलियों में अपनी सेवाएं दे रहे लोगों को लोग घरों से निकलकर पानी पिला रहे हैं।

लॉकडाउन का पालन न करने वाले लोगों को एसडीएम ने सड़क पर बनाया मुर्गा
कोलारस में लॉकडाउन का पालन न करने वाले लोगों को कस्बे का भ्रमण कर रहे एसडीएम आशीष तिवारी ने रोककर मुर्गा बनवाया और उन्हें समझाईश दी गई कि वह 21 दिनों तक घरों से बाहर न निकले। नहीं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit