Breaking Ticker

शिवपुरीवासियों को घर पर मुहैया कराई जाएगी आवश्यक सामग्री, कलेक्टर ने किया आदेश जारी

शिवपुरी। शिवपुरी कलेक्टर अनुग्रह पी. द्वारा आदेश जारी करते हुए लिखा है कि शिवपुरी नगर की आम जनता को सूचित किया जाता है कि कोरोना वायरस को दृष्टिगत रखते हुए शिवपुरी नगर में 31 मार्च तक कफ्र्यू  लगाया गया है। इस अवधि में कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा। जनसुविधा की दृष्टि से कफ्यू अवधि के दौरान प्रशासन द्वारा जनता की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। जिसके अनुसार थोक सब्जी/फल मंडी प्रात: 07 से 10 बजे तक खुली रहेगी, जिसमें केवल ठेले द्वारा सब्जी विक्रय करने वाले ही जायेंगे। आम जनता मंडी में नहीं आयेगी। ठेले से सब्जी/फल वार्डवार घर-घर जाकर सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक विक्रय करेंगे। सब्जी विक्रय करते समय सब्जी विक्रेता ठेला चालक हाथ में गिलेब्स एवं मास्क पहनकर ही सब्जी विक्रय करेंगे, साथ ही एक बार में घर का एक व्यक्ति ही सब्जी लेने आयेगा। किराना दुकान नहीं खुलेंगी, प्रात: 10 बजे से शाम 05 बजे तक होम डिलेवरी की जा सकती है। दूध वार्डवार घर-घर जाकर प्रात: 10 बजे से 05 बजे तक विक्रय किया जायेगा। दूध विक्रय के संबंध में कोई भी शिकायत होने पर मोबाईल नंबर 98277-53832 पर आनंद से संपर्क किया जा सकता है। फल/सब्जी/किराना संबंधी शिकायत के जिन अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है उनमें अतेन्द्र सिंह गुर्जर एसडीएम शिवपुरी मो 99936-35444 , भूपेन्द्र सिंह कुशवाह तहसीलदार शिवपुरी मो. 95750-62333, पवन चंदेलिया नायब तहसीलदार शिवपुरी मो. 91117-46041 शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit