केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता विपुल जैमिनी को नगर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित कर अपनी खुशी जाहिर की जा रही है। इसी क्रम में विगत दिवस आईटीआई एसोएिशन द्वारा चित्रांश आईटीआई परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के सभी सदस्यों द्वारा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी का फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया। यहां बता दें कि विपुल जैमिनी न्यू सिफीनेट के संचालक हैं इसलिए उन्हें नगर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से आईटीआई एसोसिएशन की सभी सदस्यों में हर्ष व्याप्त है। स्वागत करने वालों में एसोसिएशन के सुनील गुप्ता, लोकेश जैन, उत्तम शर्मा, सुदीप श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, दिव्य सक्सेना, जितेंद्र राय, नरेश गोयल, आशीष शर्मा, सत्येंद्र सिंह, सौरभ जैन आदि मौजूद रहे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







