Breaking Ticker

युवा मोर्चा नगर मंडल ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष महाजन का जन्मदिन

मनियर बस्ती में फल बांटकर की दीर्घायु की कामना
केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन के जन्मदिन के मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान एवं मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के नेतृत्व में नगर मंडल की टीम मनियर की आदिवासी बस्ती में सेवा कार्य करने पहुँची। इस मौके पर युवा मोर्चा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने आदिवासी पुरुष, महिला एवं बच्चों में करीब एक क्विंटल की मात्रा में केलों का वितरण किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज सहित युवा मोर्चा नगर मंडल के सोनू कुशवाह, दीपक राठौर, सागर यादव, राजा यादव, दीपक कुशवाह ऋषभ जैन, मिट्टू जाटव सूरज मिश्रा, शिवम गुप्ता, शिवम ओझा, अंकुर शर्मा, आशीष सेन आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रीमती महाजन की दीर्घायु की ईश्वर से शुभकामनाएं की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit