Breaking Ticker

जिस स्थान पर दरिंदों ने किया था बलात्कार वहीं पुलिस ने उन्हें एनकांउटर में चारों को मार गिराया

घटना रीक्रिएट करते समय भागने की कोशिश कर रहे थे, 27 नबंवर को महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद उसे बलात्कारियों ने जिंदा जला दिया था

हैदराबाद। कानून से पहले ईश्वर ने न्याय कर दिया। पुलिस एनकांउटर में बहशी दरिंदे ठीक उसी स्थान पर ढेर कर दिए गए। जहां उन्होंने वेटनरी डॉक्टर के साथ बलात्कार किया था और उसे बाद में जिंदा जलाकर मार डाला था। तेलंगाना दुष्कर्म के चारों आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। शमशाबाद के डीसीपी प्रकाश रेड्डी के मुताबिक, पुलिस आरोपियों को लेकर उस अंडरब्रिज पर पहुंची थी, जहां उन्होंने डॉक्टर को कैरोसिन डालकर जलाया था। पूछताछ और घटना को रीक्रिएट करने के दौरान आरोपी पुलिस के हथियार छुड़ा कर भागने लगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें चारों आरोपी मारे गए। साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनर ने बताया कि चारों आरोपी शुक्रवार तड़के 3 से 6 बजे के बीच शादनगर स्थित चतनपल्ली में एनकाउंटर में मारे गए। एक वरिष्ठ पुलिस अफसर ने कहा कि घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। 

पुलिस का एनकाउंटर आगे उदाहरण बनेगा : पीडि़ता की बहन
एनकाउंटर की खबर मिलने के बाद पीड़ित के पिता ने कहा- हमारी बच्ची को मरे हुए 10 दिन हो गए। तेलंगाना सरकार, पुलिस और जो लोग मेरे साथ खड़े थे, उन्हें बधाई। वहीं, पीड़िता की बहन ने कहा कि आरोपी एनकाउंटर में मारे गए। मैं इससे काफी खुश हूं। यह एक उदाहरण होगा, उम्मीद है आगे से ऐसा कुछ नहीं होगा। मैं पुलिस और तेलंगाना सरकार को शुक्रिया कहना चाहती हूं। 

घटनास्थल पर लगे डीसीपी-एसीपी जिंदाबाद के नारे
पुलिस ने जिस जगह चारों आरोपियों का एनकाउंटर किया, वहां भारी भीड़ जुट गई। पुलिसकर्मी और कमिश्नर सज्जनार जब घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे, तो लोगों ने डीसीपी-एसीपी जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही कुछ लोगों ने पुलिसवालों पर फूल भी फेंके।

भगवान ने कानून से पहले आरोपियों को सजा दी : तेलंगाना कानून मंत्री
तेलंगाना के कानून मंत्री ए इंद्राकरण रेड्डी ने एक न्यूज चैनल से कहा- भगवान ने कानून से पहले सजा दे दी आरोपियों को। उनके साथ जो हुआ उससे पूरा हिंदुस्तान खुश है। टीवी में हमने देखा कि आरोपी पुलिस के हथियार लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे। जो हुआ अच्छा हुआ।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए थे आरोपी
हैदराबाद में 27 नवंबर को टू-व्हीलर का टायर पंक्चर होने के बाद एक टोल प्लाजा के पास इंतजार कर रही 26 वर्षीय वेटरनरी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। डॉक्टर का जला हुआ शव अगले दिन सुबह मिला था। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके नाम मोहम्मद आरिफ, जोलू शिवा, जोलू नवीन और चिंताकुंटा चेन्नाकेशवुलु थे। आरिफ की उम्र 26 साल थी, जबकि बाकी आरोपियों की उम्र 20 साल बताई गई। ये सभी ट्रक ड्राइवर और क्लीनर थे, जिन्होंने शराब पीने के बाद 7 घंटे तक डॉक्टर के साथ दरिंदगी की थी। इसके बाद पीड़ित को शादनगर के बाहरी इलाके में जला दिया था। चारों आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit