Breaking Ticker

विकासखण्ड समन्वय एवं जनशिक्षकों की पदों की पूर्ति के लिए काउसलिंग कल

शिवपुरी। जिला शिक्षा केन्द्र के अंतर्गत विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षकों के पद की पूर्ति के लिए काउसलिंग की जाना है। जिला परियोजना समन्वयक ने बताया है कि यह काउसलिंग शिवपुरी डाईट कार्यालय में 4 एवं 5 दिसम्बर को प्रात: 10.30 बजे से की जाएगी। इसमें जिले के समस्त उच्च श्रेणी शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक और अध्यापक भाग ले सकते है।
जिनकी आयु 01 जुलाई 2019 की स्थिति में 52 वर्ष से अधिक न हो तथा उनके विरूद्ध कोई विभागीय जांच एवं आपराधिक प्रकरण और लंबे समय से लगातार अनुपस्थिति की शिकायत आदि प्रचलित न हो। वे अपने समस्त अभिलेखों को संकुल प्राचार्य से सत्यापित कराकर काउसलिंग में शामिल हो सकते है। साथ ही बीआसीसी अपने विकासखण्ड के अंतर्गत कार्य करने वाले समस्त उच्च श्रेणी शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक और अध्यापक जो निर्धारित अर्हताएं पूर्ण करते है, को भाग लेने के लिए जानकारी दे सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit