कहा-शीघ्र मार्ग की मरम्मत कराएं जिससे ग्रामीण होने वाली असुविधा से बच सकें
शिवपुरी। करैरा अनुविभाग अंतर्गत करैरा-भितरवार मार्ग पर ग्राम खैराघाट से करई तक जाने वाला मार्ग बहुत ही खराब स्थिति में बना हुआ है जिससे आने-जाने में स्थानीय लोगों सहित राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से आज प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस एवं किसान हितैषी युवा नेता मानसिंह फौजी दर्जनों ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोगोंं के साथ एसडीएम कार्यालय करैरा पहुंचे। जहां श्री फौजी ने करैरा एसडीएम को समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि इस मार्ग के खराब होने के कारण कई बार वाहन पलट चुके हैं तथा कई वाहन आपस में दुर्घटनाग्रस्त भी हुए हैं। अति व्यस्त इस मार्ग का खस्ताहाल होना काफी चिंता का विषय बना हुआ है। श्री फौजी ने एसडीएम से निवेदन किया कि इस मार्ग की दुरुस्ती वह शीघ्र से शीघ्र कराएं जिससे ग्रामीणों को इस समस्या से निजात मिल सके। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे जिनमें प्रमुख रूप से भरत वाजपेयी, धर्मेन्द्र, बृजमोहन जाटव, काशीराम, भगवत सिंह, बलवीर आदि शामिल हैं।
15 दिन का दिया समय, नहीं तो होगा धरना
शिकायती आवेदन के माध्यम से श्री फौजी ने अनुविभागीय अधिकारी को अल्टीमेटम भी दिया गया है कि परेशान लोगों को इस समस्या से 15 दिन के अंदर ही निजात दिलाएं। आगे मानसिंह फौजी ने कहा कि अन्यथा की स्थिति में मुझे क्षेत्रवासियों के साथ तहसील कार्यालय पर धरना एवं हड़ताल जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान यदि किसी प्रकार की जन-धन की हानि होती है तो इसका जिम्मेदार स्वयं प्रशासन होगा।