केदार सिंह गोलिया
शिवपुरी। पॉलीथिन के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों को रोकने के लिए पॉलीथिन को पूर्णत: प्रतिबंधित तो कर दिया गया है, लेकिन अभी यह पूरी तरह से अमल में नही आ सका है। इसी क्रम में बैराड नगर में पॉलीथिन के प्रयोग को रोकने के लिए आज बैराड़ नगर परिषद सीएमओ अब्दुल अकबर कुर्रेशी द्वारा दुकानदारों को सख्त लहजे में हिदायत दी गई कि अगर आपके द्वारा ग्राहकों को पॉलीथिन के बैग में सामान दिया तो आपके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा आम नागरिकों को भी उनके द्वारा समझाइश दी गई कि आप लोग भी पॉलीथिन का उपयोग न करें और बाजार में सामान लाने के लिए घर से ही कपड़े के थैले लेकर आएं जिससे कि पॉलीथिन की आवश्यकता ही महसूस न हो। क्योंकि हम सब लोगों की जागरुकता और सजगता से ही पॉलीथिन पर रोक लग सकती है। इस मौके पर नगर परिषद का स्टाफ भी मौजूद रहा।