Breaking Ticker

पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना पूरा जीवन जनसेवा में समर्पित किया था: गिर्राज शर्मा

युवा मोर्चा ने शहीद तात्याटोपे प्रतिमा पर सफाई कर मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल शिवपुरी द्वारा जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के निर्देशन एवं नगर मण्डल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के नेतृत्व में अमर शहीद वीर तात्याटोपे की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस दौरान सबसे पहले कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर प्रांगण सहित प्रतिमा को साफ किया गया इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उन्होंने भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को आधारभूत दर्शन, एकात्म मानव दर्शन प्रदान किया और अपना पूरा जीवन जनता की सेवा में समर्पित किया। हमें संकीर्णता से उठकर सबका सम्मान करना चाहिए और सबसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इसलिए पार्टी ने तय किया था कि सभी विचारधाराओं के महापुरूषों के प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई एवं माल्यार्पण करेंगे। कार्यक्रम के आयोजन में समस्त युवा मोर्चा नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग रहा। इस मौके पर नगर महामंत्री, सोनू कुशवाह, नगर उपाध्यक्ष दीपक राठौर, सागर यादव, राजा यादव, राहुल खटीक, अनुज शर्मा, सूरज मिश्रा, मिट्टू जाटव, वीरेंद्र धाकड़, शिवम ओझा, अनिल राठौर, ऋषभ जैन, सारांश जैन आदि युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit