Breaking Ticker

हर बूथ पर 50 प्रतिशत समर्थन हासिल करना हमारा लक्ष्य: प्रभात झा

  • सदस्यता अभियान के माध्यम से होगा संगठन का विस्तार


शिवपुरी। आज का दिन भाजपा के लिए सौभाग्य का दिन है आज डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती है और आज से संगठन पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ हो रहा है इस पार्टी को खड़ी करने में  डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे अनेक लोगों ने अपना जीवन समर्पित किया है जिसके कारण ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व के सबसे बड़े संगठन के रूप में कार्य कर रही है आप सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक आभार कि आपने इस विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी को 30000 मतों से जिताया और इस लोकसभा को भी विजई बनाया हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने रात दिन एक करके 11 करोड़  सदस्यता वाली विश्व की सबसे बड़ी सदस्य संख्या की  पार्टी भारतीय जनता पार्टी है।
देश में भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा दल है, जो बारह महीने और पूरे पांच वर्ष लगातार सक्रियता के साथ काम करती है, जबकि कुछ दल चुनाव के कुछ माह पहले ही जागते हैं और कार्यक्रम करते हैं। भारतीय जनता पार्टी की सफलता में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। जीत को बरकरार और उसे आगे ले जाने में पार्टी कार्यकर्ता हमेशा परिश्रम की पराकाष्ठा करते हैं और यही कारण है कि हम सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन का विस्तार करते हैं  यह बात आज सदस्यता अभियान शुभारंभ के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रभात झा ने शगुन वाटिका में कहीं। श्री झा ने कहा कि इसके साथ ही हमे पर्यावरण के लिए भी केंद्रीय नेतृत्व के अनुसार पंचवटी के रूप में प्रत्येक मतदान केंद्र पर पांच पौधे लगाकर प्रकृति के संरक्षण का कार्य करे।
भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ आज जिले के सभी 15 मंडलों में किया गया इसके साथ ही नगर में शगुन वाटिका में सदस्यता अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी राजू बाथम सह प्रभारी विकास पाठक एवं नगर प्रभारी हेमंत ओझा के आतिथ्य में संपन्न हुआ
     भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिले को 100000 नए सदस्य जोडऩे का लक्ष्य प्रदान किया है सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ जुड़कर इस लक्ष्य को पार करते हुए प्रत्येक मतदान केंद्र पर 100 नए सदस्य जोड़ेंगे एवं इस सदस्यता अभियान को सर्व व्यापी सर्वस्पर्शी बनाया जाएगा यह सदस्यता अभियान के साथ साथ हम लोकसभा में जो बूथ नहीं जीत सके उन पर भी सदस्य बनाकर उन्हें कार्यकर्ता के रूप में जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। जिला सदस्यता अभियान प्रभारी राजू बाथम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती जबकि वह सामाजिक सरोकार व पर्यावरण के प्रति भी संजीदा रहती है इसी का उदाहरण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा है कि हम सदस्यता अभियान के साथ साथ प्रत्येक मतदान केंद्र पर पंचवटी पांच पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें जिसे कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं सदस्यता अभियान को चलाएगा और भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है कि 50त्न से ऊपर सदस्य बनाए जिसे हम पूर्ण करेंगे कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल एवं आभार नगर सह सदस्यता प्रभारी डॉ राकेश राठौर ने व्यक्त किया। 
 इस अवसर पर पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक नरेंद्र विरथरे कामता प्रसाद  प्रहलाद भारती माखनलाल राठौर धैर्यवर्धन शर्मा सुरेंद्र शर्मा अजीत जैन,  जिलाध्यक्ष कोषाध्यक्ष दिलीप मुदगल, नगर महामंत्री हरिओम राठौर, देवेंद्र जैन जितेंद्र जैन ओमी जैन डॉ रीता गुप्ता राजकुमार खटीक डॉक्टर शैलेंद्र गुप्ता डॉ राजेंद्र गुप्ता लक्ष्मी जाटव अमित भार्गव कपिल जैन सरोज धाकड़ किरण कुशवाह विष्णु राठौर अनिल बघेल गब्बर परिहार अजय भार्गब,  केपी परमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनू विरथरे गगन खटीक, धनपाल यादव गणेश धाकड़ राजकुमार शमा,  युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष जयदीप कुशवाह, श्याम लाल शाक्य  राजेंद्र राठौर पुरुषोत्तम राठौर दीपेश  फडऩीस  जंडेल सिंह गुर्जर वीर सिंह परिहार सोमा नामदेव अजय गौतम श्याम परिहार राधेश्याम दांगी संजय कुशवाह गोपाल यादव मनीष अग्रवाल महेश धाकड़ सोमा नामदेव अमन मिश्रा अशोक शिवहरे मुकेश बाथम संदीप भार्गव राजीव जैन,आकाश राठौर लव अग्रवाल दीपक राठौर डॉक्टर सतीश भार्गव प्रतीक शर्मा सौरभ विरथरे भारत गौतम जितेंद्र गोड़ संजय शर्मा सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।
बॉक्स
व्यवसायी, चिकित्सक, वकील एवं नव मतदाता ने ली सदस्यता  
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के समक्ष नगर में सदस्यता अभियान के शुभारंभ के अवसर पर प्रतिष्ठित व्यवसाई ट्रांसपोर्टर पंकज अरोरा के नेतृत्व में एक दर्जन युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली इसके साथ ही होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ वीरेंद्र वर्मा डॉ राम सेवक शर्मा समाजसेवी पहलवान सिंह गुर्जर देवेंद्र बाथम दौलत माझी एडवोकेट जितेंद्र समाधिया नव मतदाता गगन शर्मा मुकुल राठौर लकी राठौर आदि ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit