Breaking Ticker

लोकायुक्त ने पिछोर सीएमओ को 1 लाख 17 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

  • अध्यक्ष पुत्र से टूरिस्ट विलेज मेें ले रहा था रिश्वत 

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुधीर मिश्रा को आज लोकायुक्त पुलिस ने 1 लाख 17 हजार की भारी भरकम रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यहां पिछोर के प्रभारी सीएमओ सुधीर मिश्रा ठेकेदारो से टेंडर खोलने के ऐवज में 1 लाख 17 हजार की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस के द्धवारा रंगें हाथो धरे हो गए। ट्रेप होने के बाद सीएमओ गिडगिडाते हुए नजर आए।
जानकारी के अनुसार इस मामलेे के फरियादी बने पिछोर नगर पंचायत परिषद के अध्यक्ष संजय पाराशर के बेटे मयंक पाराशर ने बताया कि जब से सुधीर मिश्रा हमारे यहां प्रभारी सीएमओ बन कर आए हैं पिछोर नगर के विकास के कार्य थम गए। कमीशन तो छोड टेंडर खोलने तक में रिश्वत की मांग की जाती रही है। इसकी शिकायते भी पिछोर के पार्षद  और ठेकेदारो ने पूर्व में की थी,लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई।
पिछले दिनो पिछोर परिषद में पिछोर नगर में 30 हैंडपंप और 4 बोरवेल स्वीकृत हुए थें। टेंडर भी लग गए थे। कई ठेकेदारो के यह टेंंडर पास भी हुए थे। नगर में पानी की समस्या बनी हुई थी,लेकिन प्रभारी सीएमओ बिना रिश्वत के ठेकेदारो को वर्क आर्डर नही दे रहे थे। ठेकेदारो ने बात की तो लाखो रू रिश्वत की मांग की। नगर के ठेकेदारो ने यह बात मुझे बताई।
इस समस्या के कारण मैने लोकेायुक्त ग्वालियर में पूरी जानकारी दी,ओर प्रभारी सीएमओ सुधीर मिश्रा से बातचीत की तो उन्होने मुझसे रिश्वत लेकर शिवपुरी आने को कहा। मंयक ने बताया कि मैं शिवपुरी आया ओर सीएमओ साहब को फोन किया तो इन्होंने मुझे टूरिस्ट विलेज बुलाया,मुझे खाना खिलाया और रिश्वत की मांग की।
मैने तय गई की गई रिश्वत 1 लाख 17 हजार रूपए की रिश्वत सीएमओ साहब को दी और लोकायुकत पुलिस को इशारा रूपी संदेश भेज दिया। लोकायुक्त पुलिस ने सीएमओ सुधीर मिश्रा के हाथ धुलवाए तो नोटो पर लगा कैमिकल उनके हाथ से निकलने लगा। रंगे हाथो ट्रेप होने के बाद सीएमओ सुधीर मिश्रा गिडगिडाते नजर आए। पुलिस ने रिश्वत के रूप में लिए गए नोट का रंग और सीएमओ सुधीर मिश्रा के हाथ धुलवाकर केमिकल युक्त पानी मिलान के लिए अपने पास रख लिया। रिश्वत लेते हुुए पकड़े गए सीएमओ सुधीर मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीके चतुवेर्दी,कवीन्द्र सिंह चौहान,आराधना डेविस टीआई लोकायुक्त,विनोद छारी,सुरेश कुशवाह एसआईआई,हेमंत शर्मा,अमर सिंह गिल,बलवीर,देवेन्द्र पवैया,अंकित शर्मा,सुनील छिरसागर आरक्षक लोकायुक्त ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit