Breaking Ticker

अंकुर अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम कल पिपरसमा मंडी में


शिवपुरी। अंकुर अभियान के तहत आज पिपरसमा मंडी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ मंडी प्रांगण का निरीक्षण किया और कृषि मंडी सचिव को निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमराव मरावी, नगरपालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उद्यानिकी विभाग और नगर पालिका को पौधे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इस वृक्षारोपण अभियान में विभिन्न विभागों के शासकीय अधिकारी व कर्मचारियों के साथ ही हितग्राही भी मौजूद रहेंगे। संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना ने भी बैठक में संभाग के सभी अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। अंकुर अभियान के तहत यह वृक्षारोपण कार्यक्रम 3 अगस्त को प्रात: 9 बजे से पिपरसमा मंडी में रखा गया है।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन का प्रसारण भी किया जाएगा। इसके अलावा विकासखंड स्तर पर और ग्राम पंचायतों में भी वृक्षारोपण किया जाएगा। सभी आमजन से भी अपील की गई है अंकुर अभियान से जुड़ें और पौधा लगाएं वायुदूत ऐप पर फोटो अपलोड करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit