Breaking Ticker

मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने कैंपस में किया पौधारोपण


शिवपुरी। श्रीमंत राजमाता विजया राजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय में पेरामेडिकल के अध्ययनरत छात्र छात्राओं द्वारा कॉलेज के कैंपस में पौधरोपण किया। जिसमें अनेकों प्रजातियों पौधे रोपित किए गए। वहीं प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने हाथों से मिट्टी और पानी डालकर पौधे रोपे। इस अवसर पर श्रीमंत राजमाता विजया राजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ के.बी वर्मा, डॉ. राजेन्द्र पवैया, डॉ. रश्मि तोमर और डॉ.गौरव शर्मा सहित सभी पेरामेडिकल कोर्सेज में अध्ययनरत सीनियर और जूनियर छात्र छात्राओं  द्वारा तकरीबन 55 पौधे रोपे गए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज डीन डॉ.वर्मा द्वारा सभी छात्र छात्राओं को मार्गदर्शक किया और कहा प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में पौधरोपण अवश्य करना चाहिए। इससे हमें और आने वाली पीढ़ी को शुद्ध युक्त ऑक्सीजन प्राप्त हो सकेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit