अनुशासित होकर पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें: सीईओ मरावी
शिवपुरी। प्रदेश सरकार द्वारा वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंकुर अभियान चलाया जा रहा है। शिवपुरी जिले में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन में जिलेभर में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अनुसूचित जाति बालक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास प्रथम एवं द्वितीय शिवपुरी मेंं अंकुर अभियान के तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमराव सिंह मरावी, वेंकट मूर्ति जिला समन्वयक एवं जितेंद्र पटेल खाद्य अधिकारी, महावीर जैन जिला संयोजक जनजाति कार्य विभाग शिवपुरी द्वारा छात्रों के साथ पौधारोपण किया।








