Breaking Ticker

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री ने किया संवाद


शिवपुरी। आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत आयोजित होने वाले हर-घर तिरंगा अभियान अंतर्गत आज एनआईसी कक्ष में पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री सुरेश धाकड़, जिलाध्यक्ष राजू बाथम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शैलेश अवस्थी, धर्मगुरु सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में पंचायती राज संस्थाओं के नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए अपने दायित्व का निर्वहन जन-अपेक्षाओं के अनुरूप करने के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि अपने क्षेत्र के विकास और लोगों के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ें। हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न कर देश-भक्ति की भावना जागृत करने का अभियान है। पूरे देश में 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाएगा। हम सब 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, कार्यालयों और व्यावसायिक स्थलों पर तिरंगा अवश्य फहराएँ। यह भारत माता के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और समर्पण का प्रकटीकरण है। यह आवश्यक है कि हम राष्ट्रीय ध्वज स्वयं क्रय कर लगाएँ। प्रदेश में महिलाओं के स्व-सहायता समूह और सहकारी समितियाँ राष्ट्रीय ध्वज निर्माण में लगी हैं। सभी इस अभियान में सहभागी बनें और तिरंगा अवश्य लगाये।

तिरंगा अभियान जागरूकता रैली


मुख्यमंत्री के संवाद के बाद एनआईसी शिवपुरी के प्रांगण से ''हर घर तिरंगा अभियान'' के तहत जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । इस रैली में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री सुरेश धाकड़, जिलाध्यक्ष राजू बाथम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शैलेश अवस्थी, धर्मगुरु सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। तिरंगा जन जागरूकता रैली में सभी ने अपने-अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर, वंदे मातरम एवं भारत माता की जय, सबसे प्यारा-देश हमारा के नारे लगाते हुए निकले। रैली के समापन के दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने उपस्थित समस्त लोगों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों, कार्यालयों और व्यवसायिक स्थलों पर तिरंगा अवश्य फहराएं जाने की शपथ भी दिलाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit