Breaking Ticker

खेलों के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभायें आगे बढ़ती है: रामस्वरूप रिझारी

नेहरू युवा केन्द्र की रायश्री में खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न

शिवपुरी। युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार अन्तर्गत संचालित नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी द्वारा शिवपुरी विकास खण्ड के ग्राम रायश्री में आयोजित दो दिवसीय खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रामस्वरूप रिझारी ने कहा कि खेलों के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभायें आगे बढती है खेलों से ही शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है और जब हम स्वस्थ्य रहेंगे तब ही हमारा देश स्वस्थ्य और संबल बनेगा। श्री रिझारी ने कहा कि आज सभी लोग अपने अधिकारों की बात करते है कोई भी अपने कर्तव्य के बारे में नहीं सोचता यदि सभी लोग अधिकारों के साथ साथ कर्तव्य के बारे में भी विचार करें तो हम हम विकसित देश के नागरिक बन सकते है। श्री रिझारी ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास कर रहा है। इससे पहले  मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रामस्वरूप रिझारी विशेष अतिथि लक्ष्मण सिंह रावत, भगवत ओझा,श्रीमती कनीज खातिमा,श्रीमतीअनुसुईया शर्मा जिला युवा समन्वयक एस एन जयन्त, प्राचार्य श्रीमती नीरज श्रीवास्तव, वीरेन्द्र रावत आदि ने स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर मालार्पण किया। नेहरू युवा केन्द्र के राजेन्द्र विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुये कहा कि नेहरू युवा केन्द्र खेलों के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने हेतु कार्य करता है इसके अलावा नेहरू युवा केन्द्र अपने छोटे छोटे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को मंच प्रदान कर आगे लाने का प्रयास करता है। जिला युवा समन्वयक एस एन जयन्त ने खेल प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी देते हुये कहा नेहरू युवा केन्द्र ग्रामीण युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा का आगे लाने का प्रयास करता है नेहरू युवा केन्द्र जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में युवा मण्डलों व महिला मण्डलों के माध्यम से ग्राम के विकास की योजनाओ के संचालन में सहयोग प्रदान करता है श्रीजयन्त ने कहा कि युवावर्ग को संगठित कर उन्हें भारत सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं से जोडने का प्रयास नेहरू युवा केन्द्र द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक वीरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के तहत साइकिल रेस , वॉलीवाल कबड्डी , 100 मीटर दौड व महिलाओं की खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सौरभ भार्गव, मुकेश गुर्जर संगीता सत्यावत आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम के अन्त में अतिथि जिला पंचायत सदस्य रामस्वरूप रिझारी ने विजेता टीमों को पुरूस्कार वितरित किये व नेहरू युवा मण्डल सतेरिया, बिलोकलां, रायश्री, असुआखेडी आदि की टीमों को खेल सामग्री का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के अन्त में आभार सौरभ भार्गव ने व्यक्त किया।     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit