अशोकनगर पिपरई प्रवेंद्र श्रीवास्तव :- अशोकनगर पिपरई में महिला बाल विकास विभाग ने आज बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता समेत अन्य लोग शामिल हुए कार्यशाला में महिला बाल विकास सहायक संचालक द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को लिंगानुपात के बारे में बताया एवं लड़के लड़कियों की संख्या को बड़ा करने के लिए एक जागरूकता फैलाने की समझाइश दी
और बताया कि 17 दिसंबर से 18 जनवरी तक प्रत्येक गांव में दस्तक अभियान चलाया जाएगा इसमें 9 माह से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को विटामिन ए का घोल पिलाया जाएगा तो वहीं महिला बाल विकास विभाग पिपरई सेक्टर की पर्यवेक्षक कुमारी रंजना चौबे ने
बताया कि सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने गांव की गर्भवती महिलाओं के पंजीयन शत-प्रतिशत करें पूरे वर्ष में कुल कितने लड़के और लड़कियों ने जन्म लिया है इसकी समीक्षा आवश्यक रूप से करना है
इस मौके पर बीसीएम धर्मेंद्र शर्मा एवं सेक्टर की रुखसाना बानो शांति अहिरवार नीलम सोनी रीना यादव रामदुलारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे









