Breaking Ticker

पोहरी महाविद्यालय में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत नागरिक गोष्ठी आयोजित


लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, सुशासन और सामाजिक समरसता पर हुआ विचार-विमर्श




पोहरी। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत पोहरी विधानसभा क्षेत्र के पोहरी महाविद्यालय में विधानसभा स्तरीय प्रमुख नागरिक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रबुद्ध नागरिकों का फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया गया।

गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़ रांठखेड़ा, नरेंद्र विरथरे, पूर्व विधायक दिलीप मुदगल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा संयोजक विक्की मंगल, जिला कार्यालय प्रभारी, पूर्व जनपद अध्यक्ष रामकली आदिवासी, पोहरी विधानसभा के मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी, धीरज व्यास, विष्णु परिहार और चंदन धाकड़ सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, सुशासन, सामाजिक समरसता और जनजागरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जागरूक नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और समाज के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए नागरिकों में जागरूकता और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता आवश्यक है।

गोष्ठी के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देने और समाज में सकारात्मक जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit