Breaking Ticker

आकर्षक पंडाल में गांधी कालोनी मित्र मंडल तो मूर्ति में श्री कमलेश्वर महादेव समिति सर्वश्रेष्ठ

 


-नवदुर्गा सांस्कृतिक समारोह मंडल की प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित,

सुंदर विमान वर्ग में में कटरा की राजरानी समिति प्रथम, बैंड और डांस प्रतियोगिताओं के विजेताओं की भी हुई घोषणा

शिवपुरी। श्री नवदुर्गा सांस्कृतिक समारोह मंडल, शिवपुरी के तत्वावधान में आयोजित 29वें विसर्जन समारोह के अंतर्गत 20 अक्टूबर 2026 को माधव चौक चौराहे पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समारोह के अंतर्गत सुंदर मूर्ति, सुंदर विमान, आकर्षक पंडाल, बैंड और डांस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मंडल द्वारा वर्ष 2026 की इन प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। नवदुर्गा सांस्कृतिक मंडल अध्यक्ष तरुण अग्रवाल, सचिव अरुण शर्मा एवं संयोजक संदीप वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न समितियों और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से शहर की धार्मिक, सांस्कृतिक और कलात्मक परंपराओं को प्रोत्साहित किया गया।आकर्षक पंडाल में गांधी कालोनी तिकोनिया पार्क मित्र मंडल तो मूर्ति में श्री कमलेश्वर महादेव समिति सर्वश्रेष्ठ घोषित की गई है।

सुंदर मूर्ति प्रतियोगिता में श्री कमलेश्वर महादेव समिति सर्वश्रेष्ठ

सुंदर मूर्ति प्रतियोगिता में कुशवाहा मोहल्ला, पुरानी शिवपुरी स्थित श्री कमलेश्वर महादेव समिति को सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त हुआ। प्रथम स्थान जय शिव नवयुवक समिति, एसपीए कोठी के पास तथा फिजिकल रोड स्थित महारानी फिजिकल को संयुक्त रूप से मिला। द्वितीय स्थान महामाई बालक समिति, भोलोनाथ का मंदिर करोंदी, तारकेश्वरी की महारानी, तारकेश्वरी कॉलोनी तथा बाल समिति, इंदिरा कॉलोनी को प्राप्त हुआ। तृतीय स्थान हनुमान नगर मित्र मंडल, कृष्णपुरम की महारानी और नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर को मिला।विशेष पुरस्कार काली माता मंदिर समिति, बाथम मोहल्ला करोंदी, पवन ठाकुर उत्सव समिति, कोली समाज समिति कमलागंज, बातें खां समिति, अहिर मोहल्ला की महारानी, दर्पण कॉलोनी समिति और जाटव मोहल्ला समिति कमलागंज को प्रदान किए गए।


सुंदर विमान प्रतियोगिता में कटरा की राजरानी समिति प्रथम

सुंदर विमान प्रतियोगिता में मां वैष्णो देवी दरबार उत्सव समिति को सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त हुआ। प्रथम स्थान कटरा मोहल्ला, पुरानी शिवपुरी की राजरानी समिति एवं जय शिव मंदिर दरबार उत्सव समिति, पुरानी शिवपुरी को संयुक्त रूप से मिला।। द्वितीय स्थान नवयुवक समाज समिति, कच्चा मंडल और जय महामाई उत्सव समिति, शक्तिपुरम कॉलोनी को प्राप्त हुआ। तृतीय स्थान शीतला माता मंदिर समिति एवं काली माता मंदिर समिति, बर्फ फैक्ट्री को मिला। विशेष पुरस्कार जय महाकाल समिति, तारकेश्वरी कॉलोनी, बाल्मिक समाज की महारानी, युवा शाक्य समाज सईसपुरा और जय मां काली समिति, हरमुख का बाड़ा को प्रदान किए गए।


आकर्षक पंडाल प्रतियोगिता में गांधी कॉलोनी मित्र मंडल प्रथम


आकर्षक पंडाल प्रतियोगिता में गांधी कॉलोनी मित्र मंडल समिति, टिकोनीयापार्क ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मां दुर्गा उत्सव समिति, मास्टर कॉलोनी द्वितीय तथा मां काली उत्सव समिति, विवेकानंद कॉलोनी तृतीय स्थान पर रही।


बैंड प्रतियोगिता में इंडियन सोसाइटी बैंड प्रथम

बैंड प्रतियोगिता में इंडियन सोसाइटी बैंड ने प्रथम, जिया बैंड ने द्वितीय और राजेश बैंड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

डांस प्रतियोगिता के सोलो डांस सीनियर वर्ग में वैष्णवी शर्मा प्रथम, समृद्धि शर्मा द्वितीय तथा अनमोल भार्गव और माही शर्मा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। सोलो डांस जूनियर वर्ग में मनाई वाथम ने प्रथम, अन्वेशा शर्मा ने द्वितीय और अभय गोस्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस सीनियर वर्ग में डांस अनलिमिटेड विनीत डांस ग्रुप प्रथम, सुखबीर डांस ग्रुप द्वितीय तथा पूर्वी और आराध्या प्रजापति ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे।

मंडल अध्यक्ष तरुण अग्रवाल, सचिव अरुण शर्मा एवं संयोजक संदीप वशिष्ठ ने आयोजन से जुड़ी सभी समितियों और प्रतिभागियों की सहभागिता को सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से धार्मिक उत्सवों में रचनात्मकता, कला और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit