Breaking Ticker

राज्य स्तरीय क्रिकेट व नेटबॉल प्रतियोगिता....क्रिकेट के लीग मुकाबलों में उज्जैन व ग्वालियर की बेटियों को मिली जीत तो नेटबॉल में जबलपुर के बेटे जीते

-नेटबॉल के बालिका वर्ग में ग्वालियर की बेटियों ने   जनजातीय विभाग की टीम को एकतरफा हराया


शिवपुरी। शहर के सांदीपनी स्कूल और श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में जारी 70 वी 19 वर्षीय बालक-बालिका नेटबॉल व 17 वर्षीय बालिका क्रिकेट के लीग मुकाबले शनिवार को आयोजित हुए। इन रोमांचक मुकाबलों में खिलाडिय़ों के साथ दर्शक भी रोमांचित नजर आए। जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव के निर्देशन में विभिन्न समितियों के 100 से अधिक शिक्षकों और अधिकारियों ने व्यवस्थित ढंग से सभी मैच आयोजित करवाए। स्टेडियम में क्रिकेट के मुकाबले सुबह 8.30 बजे से प्रारंभ हो गए। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज निगम, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे, नेशनल कोच यादवेन्द्र चौधरी, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी महेन्द्र सिंह तोमर, विवेक वर्धन शर्मा, मनोज गुप्ता, संदीप पाण्डेय, दीपक मांझी, अभिषेक श्रीवास्तव आदि ने बालिका क्रिकेट मैचों के दौरान खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया और मैदान की व्यवस्थाएं संभाली, वहीं सांदीपनी स्कूल में नेटबॉल लीग मुकाबलों के दौरान गोविंद सेन, प्रवीण सांग्ले, निशार उल्ला, धीरज व संस्कार मिश्रा ने रेफरीशिप की जबकि स्कोरिंग विपिन रजक, शिवनाथ सिंह बैस, राजू जाट, प्रवीण कुणाल व संदीप टंडन ने की। 

नेटबॉल बालक व बालिका वर्ग में इन्होंने जीते लीग मुकाबले

प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार प्रभारी नीरज सरैया ने बताया कि शुक्रवार को दो मैदानों पर नेटबॉल के बालक-बालिका वर्ग के लीग मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग में जबलपुर ने जनजातीय कार्य विभाग को 9-6 से, उज्जैन ने सागर को 21-8 से जबकि ग्वालियर ने उज्जैन को बेहद रोमांचित मुकाबले में 13-8 से हराया। जबकि इंदौर ने जनजातीय कार्य विभाग को 17-8 से तो रीवा ने सागर को 14-4 से एकतरफा शिकस्त दी। नेटबॉल बालिका वर्ग में इंदौर ने उज्जैन को 12-2 से तो ग्वालियर ने जनजातीय विभाग को 22-2 से करारी पटकनी दी। जबकि जनजातीय कार्य विभाग ने सागर को 12-4, रीवा ने सागर को 16-1 से हराया जबकि भोपाल व इंदौर के बीच मुकाबला टाई रहा। 


क्रिकेट में ग्वालियर ने नर्मदापुरम को दी शिकस्त

क्रिकेट के मुकाबलों की बात करें तो मैदान नंबर 1 पर पहला मैच उज्जैन व रीवा के बीच खेला गया। टॉप जीतकर उज्जैन ने गेंदबाजी चुनी और रीवा टीम महज 36 रन ही बना सकी। जबाव में उज्जैन की टीम ने महज तीन ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच जीता। मुकाबले में एम्पायरिंग अजय बाथम व सोहेब खान ने की जबकि स्कोरिंग सौरभ चंदेल द्वारा की गई। इसी मैदान पर दूसरा मुकाबला मेजबान ग्वालियर व नर्मदापुरम के बीच हुआ। टॉस जीतकर नर्मदापुरम ने 12 ओवर में 80 रन बनाए जबाव में उतरी ग्वालियर की टीम ने दक्षिता यादव के नाबाद 47 रन के बलबूत 10.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी मैदान पर दूसरा मुकाबला जबलपुर व उज्जैन के बीच खेला गया जिसमें जबलपुर ने 12 ओवर में 60 रन बनाए जबाव में उज्जैन ने 8 ओवर में ही लक्ष्य हाासिल कर लिया। इसी तरह मैदान क्रमांक 2 पर प्रभारी मनोज गुप्ता के निर्देशन में इंदौर व भोपाल के बीच आयोजित मुकाबले में इंदौर के 91 रन का लक्ष्य भोपाल ने 10 ओवर में ही 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। एम्पायरिंग कपिल यादव व कमल बाथम द्वारा की गई। जबकि स्कोरिंग प्रज्ञा तोमर ने की। दूसरे मैच में सागर ने 126 रन का लक्ष्य रखा, लेकिन पीछा करने उतरी जनजातीय कार्य विभाग की टीम निर्धारित 12 ओवर पर 7 विकेट खोकर 72 रन ही बना सकी। इस मैच में एम्पायरिंग अभिषेक सेन व कपिल भारद्वाज ने की। इसी मैदान पर दूसरा मुकाबला इंदौर व रीवा के बीच खेला गया। इंदौर ने गेंदबाजी चुनी और 10.5 ओवर में 58 रन के स्कोर पर रीवा की टीम को पवेलियन लौटा दिया और बल्लेबाजी करते हुए महज 6.3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit