Breaking Ticker

खनियांधाना पुलिस ने कच्ची शराब के साथ युवक को पकड़ा


मोटरसाइकिल से कर रहा था शराब का परिवहन

शिवपुरी। खनियांधाना थाना प्रभारी के रूप में जब से निरीक्षक सुरेश शर्मा द्वारा जिम्मेदारी संभाली है उनके द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में लगागार अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में विगत शाम उनके द्वारा पुलिस बल के साथ कच्ची शराब का परिवहन करते हुए युवक को दबोचा और उसके कब्जे से 60 लीटर शराब सहित मोटरसाइकिल को जब्त कर प्रकरण पंजीबद्ध कर जेल भेजा।

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल द्वारा अवैध शराव के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था उक्त आदेश के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में एस. डी. ओ. पी पिछोर दीपक तोमर के मार्गदर्शन में 31 जनवरी की शाम को खनियाधाना पुलिस को जरिये मुखविर की सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी बल्लू पुत्र ओमप्रकाश कंजर उम्र 22 साल निवासी ग्राम दभेरा थाना इन्दर गढ़ जिला दतिया हाल पनिहारा थाना खनियाधाना जिला शिवपुरी अपनी अपाचे मोटर साइकिल क्रमांक यूपी 93 बीए 4147 पर अवैध रुप से भारी मात्रा मे शराव लेकर देवखो तरफ से पनिहारा तिराहा तरफ खपाने के लिये आ रहा है उक्त सूचना पर से दबिश दी गई तो आरोपी के कब्जे से उक्त मोटर साइकिल तथा 60 लीटर देशी हाथ भट्टी की शराब बरामद की गई आरोपी के विरूद्ध थाना खनियाधाना के अपराध क्रमांक 44/2023 धारा 34(2) आवकारी एक्ट का कायम कर आरोपी को जेल भेजा गया। बरामद माल दो कैनो मे 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराव कीमती 15,000 रुपये तथा एक अपाचे मोटर साइकिल क्रमांक यूपी 93 बी ए 4147 कीमती 1,00,000 रुपये। इस कार्यवाही में निरी. सुरेश शर्मा, सउनि प्रकाश सिंह कौरव, आर. 621 बनवारी भिलाला, आर. 671 रवि वाथम, सै. 272 बच्चीलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इनका कहना है


मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बल्लू कंजर देवखो तरफ से अपनी अपाचे मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में कच्ची शराब लेकर आ रहा है जिस पर से दबिश दी गई तो आरोपी के कब्जे से 60 लीटर कच्ची शराब और अपाचे मोटरसाइकिल जब्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

सुरेश शर्मा

थाना प्रभारी खनियांधाना


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit