Breaking Ticker

फल, बिस्किट बांटकर सादगी के साथ मनाया छात्रावास अधीक्षक दिवाकर ने अपना 57वां जन्मदिन


अस्पताल सहित छात्रावासों में बांटे फल, परिजन सहित सहयोगी रहे शामिल

केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। छात्रावास अधीक्षक आरसी दिवाकर ने अपने 57 वे जन्मदिन को सादगी मानव सेवा का धर्म मानते हुए मनाया। इस दौरान दिनभर सोशल मीडिया सहित फोन व प्रत्यक्ष रूप से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जन्मदिन के सुअवसर पर श्री दिवाकर सबसे पहले जिला अस्पताल में छात्रावासी छात्रों, परिजनों और सहयोगियों के साथ पहुंचे, जहां उन्होंने मरीजों को फल और बिस्किट वितरित किए। इस दौरान मरीज और उनके अटेंडरों ने श्री दिवाकर के मानव सेवा के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की।


इसके बाद श्री दिवाकर अपने प्रभार वाले चारों छात्रावासों में पहुंचे, जहां छात्रों के बीच में फलों और बिस्किट का वितरण किया। इस दौरान छात्रों ने न केवल अपने अधीक्षक को बधाई दी बल्कि उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान छात्रावास अधीक्षक बृजेश कौशल, राजाराम जाटव, पीसी उचारिया, दयाशंकर गौतम, राहुल धम्मदीप बौद्ध सहित बड़ी संख्या में छात्रावासी छात्र मौजूद रहे। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit