Breaking Ticker

ग्वाालियर के युवराज महाआर्यमन का जनपद अध्यक्ष चौहान और मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र ने युवाओं के साथ किया जोरदार स्वागत


स्वागत में नवनिर्वाचित सरपंच, जनपद सदस्य सहित युवा मोर्चा के सैंकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। कोलारस में एप्रोच रोड पर सिंधिया के करीबी कोलारस जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान द्वारा जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके पौत्र युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष कोलारस पुष्पेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में बड़ी तादाद में युवा मोर्चा कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं खासबात यह रही है कि जनपद अध्यक्ष श्री चौहान की प्रेरणा से पहली बार स्वागत में ग्रामीण क्षेत्र से नवनिर्वाचित सरपंच और जनपद सदस्य भी शामिल हुए।


करीब दो सैंकड़ा युवाओं ने पुष्पेन्द्र के नेतृत्व में युवाओं के प्रेरणास्त्रोत महाआर्यमन सिंधिया का अभूतपूर्व स्वागत किया। स्वागत के दौरान युवाओं में उत्साह का माहौल देखते ही बन रहा था इस दौरान महा आर्यमन सिंधिया जिंदाबाद के गगनभेदी नारे भी लगाए गए। महाआर्यमन सिंधिया ने अपने इस दौरे को राजनीतिक मानने से इनकार करते हुए कहा कि वह युवा साथियों में खेल भावनाओं का संचार करने के उद्देश्य से क्षेत्र में भ्रमण पर निकले हैं जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद हो सके। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit