ग्वालियर । गांधी भवन श्यामला हिल्स भोपाल में मध्यप्रदेश के जिला पंचायत के नव निर्वाचित उपाध्यक्षों की बैठक विगत दिवस हुई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला पंचायत उपाध्यक्ष संघ मध्यप्रदेश का गठन किया गया। जिसमें ग्वालियर की बेटी व सिंगरौली की बहू श्रीमती अर्चना नागेंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत सिंगरौली को जिला पंचायत उपाध्यक्ष संघ मध्यप्रदेश का अध्यक्ष चुना गया। श्रीमती अर्चना नागेंद्र प्रताप सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके शुभचिंतकों में खुशी की माहौल है। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं जनपद सदस्य अरविंद वर्मा दुल्हारा सहित सभी ने बधाई देते हुए ईश्वर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अर्चना प्रताप सिंह के जिपं उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाईयों का लगा तांता
0
10:33 am

Tags