Breaking Ticker

Big news देखे वीडियो खेत तलैया योजना के तहत ग्राम पंचायत मुड़िया के सचिव व सरपंच ने निकाल ली 4.90 लाख की राशी कार्यवाही के नाम पर कोई सुनने को तैयार नही


खाते की जमीन में कराया तलैया का निर्माण 

धरातल पर 10 हजार रुपये का काम भी नही हुआ 

जे सी बी मसीन से खुदवा दिया एक गढ्ढा और बन गई तलैया 

राशि डकारने के लिये फर्जी मजदूरों के खातो में डाला पैसा 


जिनके खाते में पैसा आया उन्होंने कहा हमने नही किया काम 

सचिव व सरपंच ने दवाव बनाकर निकलवा लिये फर्जी मजदूरों के खाते से पैसे 

जनपद पंचायत सीईओ खरोले सुनने को तैयार नहीं क्या सी ई ओ की भी है मिलीभगत

अब कैसे कार्यवाही जिम्मेदार कौन


खनियांधाना ( शिवकांत सोनी ):- खनियांधाना जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़िया के ग्राम झुतरी में सरपंच व सचिव ने मिलीभगत करके खेत तलैया निर्माण योजना के तहत एक निजी जमीन के खाते में जमीन खातेधारक को प्रलोभन देकर उसकी जमीन में एक खेत तलैया निर्माण योजना के तहत एक तलैया का निर्माण करा दिया हद तो तब हो गई जब खेतला योजना के तहत खेत में तलैया का निर्माण चल रहा था ओए मनरेगा के तहत कार्य किया जाना था

पर सरपंचों सेक्रेटरी की मिलीभगत से सेक्रेटरी ने जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली से एक छोटा सा गड्ढा खुदवाकर तलैया का निर्माण कराया जबकि मनरेगा के तहत ना तो ट्रैक्टर ट्रॉली ना जेसीबी से कोई कार्य किया जाता है केवल मजदूरों से यह कार्य कराया जाता है मजदूरों से काम ना करा कर जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली से एक छोटा सा गड्ढा खुदवाकर 4 लाख 90 हजार रुपये सरपंच व सचिव जीवन सिंह यादव ने डकार लिए हद तो तब हो गई जब सरपंच सचिव ने सांठगांठ करके फर्जी मजदूरों के खाते में रुपया डाला तो फर्जी मजदूरों से सरपंच सचिव ने दबाव बनाकर  रुपया निकलवा लिये

 जबकि वहीं मजदूरों ने जब तलैया का निर्माण कार्य जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली से चल रहा था उस समय का वीडियो अब तो मजदूरों व ग्रामीणों ने बनाकर रखा हुआ था वही मजदूरों ने हमारी टीम को  को जेसीबी व ट्रैक्टर से तलैया का निर्वाह करते हुए वीडियो दिया और हमारी टीम

 ने मौके पर जाकर जब देखा तो मौके पर तलैया के निर्माण का पांच परसेंट काम भी नहीं हुआ और तलैया निर्माण के नाम से सरपंच व सचिव जीवन सिंह यादव ने सारी राशि निकाल ली अब वह ग्रामीण बा व मजदूर सचिव से कह कह कर परेशान हैं पर सचिव व सरपंच सुनने को कतई तैयार नहीं है भाई फर्जी मजदूरों और ग्रामीणों ने कई बार शिकायत खनियांधाना जनपद पंचायत सीईओ आर एन करौले से भी की तो आर एन खरोले ने कोई एक्शन नहीं लेते हुए शिकायतों को नकार दिया

जब खनियाधाना जनपद पंचायत सीईओ ने ग्रामीणों व फर्जी मजदूरों की शिकायत नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने एकजुट होकर जिला पंचायत सीईओ से कई बार आवेदन व कई बार 181 तथा जनसुनवाई में भी कार्रवाई की मांग की पर अभी तक कोई कार्यवाही देखने को नहीं मिली जब कार्रवाई देखने को नहीं मिली तो फर्जी मजदूरों व ग्रामीणों ने शिवपुरी कलेक्टर से आवेदन के माध्यम से कई बार कार्रवाई की गुहार लगाई पर शिवपुरी कलेक्टर ने कार्यवाही के नाम पर कुछ भी  देखने को नहीं मिला अब ग्रामीण कहां जाएं और किसकी अपनी आपबीती बताएं सुनने वाला कोई नहीं है

अगर ऐसे ही अधिकारी टालमटोल करते रहेंगे तो ग्रामीणों की सुनने वाला कोई नहीं है और ऐसे ही अगर सारे अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त रहेंगे तो शासन की बड़ी-बड़ी योजनाओं को ऐसे ही पलीता लगता रहेगा जैसे कि ग्राम पंचायत मुड़िया के ग्राम बुधनी में सरपंच व सचिव ने मनरेगा के तहत खेता लाइए निर्माण को लेकर तलैया निर्माण में पांच परसेंट काम भी ना होने पर सारी राशि सरपंच सचिव ने डकार ली आखिर उन ग्रामीणों का क्या कसूर था कि उनके ग्राम में एक योजना आई और उसका भी ग्रामीण लाभ नहीं ले सके इससे यह लगता है कि सरपंच सचिव के साथ साथ भी खनियाधाना जनपद पंचायत सीईओ आरएन खरौले और जिले के जिला पंचायत सीईओ व कलेक्टर तक इसमें लिप्त नजर आ रहे हैं जब जिले के सारे आला अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं तो इससे यही प्रतीत होता है कि जिले के सारे आला अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं इसी से ऐसे सरपंच और सचिवों के हौसले बुलंद हो रहे हैं ग्रामीणों ने शिवपुरी कलेक्टर से अपील की है कि उक्त सरपंच व सचिव पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है पर अभी तक कलेक्टर महोदया नींद में सो रही हैं

इनका कहना

मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और अभी मैं ऑफिस के काम में व्यस्त हूं आप लोग मुझसे बाद में बात करना और मुझे नोट करवा देना मैं इस मामले को देख लूंगा और उचित कार्यवाही करूंगा

आर एन खरोले सीईओ जनपद पंचायत खनियाधाना

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit